IND vs ENG 2024: आर अश्विन ने जैक क्रॉली को सस्ते में आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाते हुए रचा इतिहास - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: आर अश्विन ने जैक क्रॉली को सस्ते में आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाते हुए रचा इतिहास

आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं।

Zak Crawley and R Ashwin. (Image Source: X)
Zak Crawley and R Ashwin. (Image Source: X)

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड इस समय जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में राजकोट में आमने-सामने है, और दूसरी पारी में दिग्गज ऑफ-स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें, इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की शानदार शुरुआत रही, क्योंकि उन्होंने रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के शतकों और सरफराज खान के अर्धशतक के बदौलत पहली पारी में सभी विकेट गंवाते हुए 445 रनों का विशाल स्कोर पहली पारी में बोर्ड पर पोस्ट किया।

R Ashwin ने किया जैक क्रॉली को चलता

इसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी की शुरुआत की, और सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने भारतीय क्रिकेट टीम को पहली सफलता दिलाते हुए इतिहास रचा। अश्विन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली (Zak Crawley) को मात्र 15 रनों पर पवेलियन वापस भेज मेजबान टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और अपने 500 टेस्ट विकेट पूरे किए।

अश्विन लेग-स्टंप पर पूरे उछाल से गेंद फेंकी और जैक क्रॉली इसे स्वीप करने के लिए झुका, लेकिन गेंद उनकी अपेक्षा से थोड़ा कम देर में टच हुई। नतीजन उसे टॉप-एज मिल गया और रजत पाटीदार ने फाइन-लेग पर कुछ कदम पीछे की ओर दौड़ लगाई और आसान सा कैच लपक लिया, और अश्विन खास मुकाम हासिल कर गए।

यहां देखिए कैसे अश्विन ने जैक क्रॉली को आउट किया –

आपको बता दें, अश्विन ने क्रॉली के विकेट के साथ टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए, और वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज स्पिनर बने। मुथैया मुरलीधरन ने 87 टेस्ट मैचों में 500 टेस्ट विकेट लिए थे, जबकि अश्विन ने 98 मैचों में यह कारनामा किया। वह अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट लेने वाले केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं।

close whatsapp