अभ्यास सत्र के दौरान मुस्तफिजुर रहमान के सिर पर लगी गेंद, अस्पताल में अनुभवी तेज गेंदबाज को भर्ती कराया गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

अभ्यास सत्र के दौरान मुस्तफिजुर रहमान के सिर पर लगी गेंद, अस्पताल में अनुभवी तेज गेंदबाज को भर्ती कराया गया

मुस्तफिजुर रहमान को पहले मैदान पर ही मेडिकल हेल्प दी गई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Mustafizur Rahman (Pic Source-Twitter)
Mustafizur Rahman (Pic Source-Twitter)

बांग्लादेश और कोमिला विक्टोरियन के शानदार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के सिर पर आज यानी 18 फरवरी को चट्टाग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान गेंद लग गई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल अभ्यास सत्र के दौरान दूसरे नेट्स में लिटन दास बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। मुस्तफिजुर रहमान अपने गेंदबाजी मार्क पर वापसी कर रहे थे जब लिटिल दास ने आक्रामक शॉट खेला। गेंद सीधा मुस्तफिजुर रहमान के सिर पर लगी। मुस्तफिजुर रहमान को पहले मैदान पर ही मेडिकल हेल्प दी गई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि सपोर्ट स्टाफ के कई लोग मुस्तफिजुर रहमान के सिर पर बर्फ लग रहे हैं। द बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक मुस्तफिजुर रहमान को Imperial Hospital के एमरजैंसी यूनिट में ले जाया गया।

यही नहीं द बिजनेस स्टैंडर्ड ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशन डिपार्टमेंट के डिप्टी मैनेजर Shahriar Nafees से भी बातचीत की जिन्होंने बताया कि मुस्तफिजुर रहमान इस समय पूरी तरह से ठीक है और उनका CT स्कैन किया जाएगा।

बाल-बाल बचे बांग्लादेश के शानदार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक CT Scan ने यह पुष्टि की है कि मुस्तफिजुर रहमान को कोई भी इंटरनल ब्लीडिंग नहीं हुई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अभ्यास सत्र के दौरान गेंद सीधा मुस्तफिजुर रहमान के सिर के बाए और लगी थी। इससे वहां घाव हो गया था और मुस्तफिजुर रहमान के सिर से काफी खून भी निकला था।

हालांकि उन्हें तुरंत Imperial अस्पताल ले जाया गया है। CT स्कैन के बाद यह पता चला है कि मुस्तफिजुर रहमान ठीक है और जहां उन्हें चोट आई थी वहां तेज गेंदबाज को Stitches लगे है। अब वो Comilla Victorians की टीम फिजियो की निगरानी में है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?