रविचंद्रन अश्विन के 500 विकेट पूरे होने पर पत्नी ने लिखी इमोशनल पोस्ट, पढ़ें बड़ी खबर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

रविचंद्रन अश्विन के 500 विकेट पूरे होने पर पत्नी ने लिखी इमोशनल पोस्ट, पढ़ें बड़ी खबर 

टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले भारत के कुल दूसरे गेंदबाज है अश्विन

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच में 500 विकेट पूरे किए थे। बता दें कि वह भारत की ओर से ऐसा करने वाले अनिल कुंबले के बाद कुल दूसरे गेंदबाज हैं।

तो वहीं अश्विन की इस बड़ी उपलब्धि पर क्रिकेट जगत उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देता हुआ नजर आया था। दूसरी ओर, अब अश्विन के इस कीर्तिमान पर उनकी पत्नी पृथी नारायण (Prithi Narayanan) ने एक इमोशनल कहानी फैंस के सामने रखी है। तो आइए आपको इस कहानी के बारे में बताते हैं।

गौरतलब है कि अश्विन राजकोट टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के बाद पारिवारिक इमरजेंसी के चलते मैच को बीच में ही छोड़कर चेन्नई के लिए रवाना हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अश्विन की मां की तबियत काफी खराब थी। जिसके लिए वह चेन्नई रवाना हुए थे। तो वहीं इस दौरान जिस तरह से अश्विन की जिंदगी में घटनाक्रम घटा उसको उनकी पत्नी ने बड़े ही इमोशनल तरीके से फैंस के सामने रखा है।

अश्विन की पत्नी ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

बता दें कि अश्विन की पत्नी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से 500 टेस्ट विकेट को लेकर लिखा- हमने हैदराबाद में 500 का पीछा किया, लेकिन यह नहीं हुआ। वाइजैग में भी ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद मैंने काफी सारी मिठाइयां खरीदी को 499 पर सभी को बांट दी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन 500 और 501 विकेट के बीच बहुत कुछ हुआ।

ये हमारे जीवन के सबसे लंबे 48 घंटे थे। पर यह 500 विकेट के बारे में हैं और उससे पहले 499 के बारे में। यह एक एक भूतपूर्व उपलब्धि है। क्या शानदार लड़का है। रवि अश्विन मुझे आप पर गर्व हैं और हम आपसे प्यार करते हैं।

close whatsapp