काफी लक्जीरियस लाइफ जीते हैं श्रेयस अय्यर, कलेक्शन में हैं एक से बढ़कर एक महंगे जूते - क्रिकट्रैकर हिंदी

काफी लक्जीरियस लाइफ जीते हैं श्रेयस अय्यर, कलेक्शन में हैं एक से बढ़कर एक महंगे जूते

श्रेयस अय्यर को हाल ही में KKR का कप्तान नियुक्त किया गया है।

Shreyas Iyer (Photo Source: Instagram)
Shreyas Iyer (Photo Source: Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर एक विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी श्रेयस काफी एक्टिव रहते हैं। सिर्फ अगर इंस्टाग्राम की बात करें तो वहां उनके पास कुल 5.5 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं। उनके हर एक फोटो पर लाखों लोग अपना प्यार लुटाते हैं।

श्रेयस वैसे तो काफी लिग्जरी वाली जिंदगी जीते हैं, लेकिन उनके जूतों का कलेक्शन उनको और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाता है। हाल ही में उन्होंने अपने शू कलेक्शन के साथ एक वीडियो साझा की है, जिसमें 8-10 नहीं बल्कि 50 से ज्यादा जोड़ी महंगे जूते दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है और सभी उसपर प्रतिक्रिया भी रहे हैं।

यहां देखिए श्रेयस अय्यर का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyas41)

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि श्रेयस अय्यर ने अपने जूतों का कलेक्शन अपने फैंस को दिखाया हो, इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को अपना जूतों का कलेक्शन दिखाया था। जूतों के अलावा श्रेयस अय्यर कार के भी शौकीन भी हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कंपनी की महंगी कार भी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyas41)

हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान बने हैं श्रेयस अय्यर

KKR ने IPL के 15वें सीजन के लिए कप्तानी की घोषणा की और उन्होंने 27 साल के श्रेयस अय्यर को टीम का अगला कप्तान बनाया है। वह IPL इतिहास में कोलकाता के छठे कप्तान होंगे। इससे पहले सौरव गांगुली, ब्रैंडन मैकुलम, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक और इयोन मॉर्गन टीम की कमान संभाल चुके हैं। कोलकाता की टीम दो बार IPL चैंपियन बन चुकी है।

बता दें कि श्रेयस अय्यर को मेगा ऑक्शन में कोलकाता की टीम ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। अय्यर पहली बार कोलकाता के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वो टीम के लिए एक भरोसेमंद बल्लेबाज बन सकते हैं और जरूरत पड़ने पर विस्फोटक अंदाज में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

close whatsapp