केएल राहुल के रांची में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारत के लिए उपलब्ध होने की संभावना: रिपोर्ट्स  - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल के रांची में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारत के लिए उपलब्ध होने की संभावना: रिपोर्ट्स 

इंजरी के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पिचले दो मैच नहीं खेल पाए हैं राहुल

KL Rahul (Photo Source: Getty Images)
KL Rahul (Photo Source: Getty Images)

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। बता दें कि अभी तक इस सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं और मेजबान भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई हुई है। सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम काॅम्पलेक्स में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ी ही खुशी की खबर सामने आ रही है। बता दें कि इंजरी के चलते पिछले दो मैचों से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) इस मैच में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।

गौरतलब है कि राहुल हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए सीरीज के पहले मैच में खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन इसके बाद मांसपेशियों में खिंचाव के चलते वह पिछले दो टेस्ट मैचों में सेलेक्शन के लिS उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, अब वह चौथे टेस्ट मैच के लिए उबलब्ध हैं।

बता दें कि केएल राहुल के सेलेक्शन को लेकर बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- वह (राहुल) अपनी मैच फिटनेस तक पहुंच रहे हैं और उन्हें रांची टेस्ट के लिए उपलब्ध होना चाहिए।

भारत ने इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

तो वहीं भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में हुए तीसरे टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। बता दें कि यह भारत की टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी टीम के खिलाफ रनों के हिसाब से दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत थी, तो वहीं इंग्लैंड की रनों के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी हार।

दूसरी ओर, फाॅर्म में लौट चुकी भारतीय टीम की निगाहें रांची में 23 फरवरी से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में जीत हासिल कर, पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को अपने नाम करने पर होंगी। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?

close whatsapp