शायद ही हो अब मोहम्मद शमी की क्रिकेट में वापसी, बतौर मॉडल शुरू करेंगे नया करियर
हाल ही में अपनी नई तस्वीरें पोस्ट की है तेज गेंदबाज शमी ने।
अद्यतन - फरवरी 20, 2024 11:16 पूर्वाह्न

वर्ल्ड कप 2023 में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया का काम काफी आसान किया था, साथ ही वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए थे। लेकिन फिर वो चोटिल हो गए और अब उनको क्रिकेट मैदान पर उतरे कई महीने हो गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर गेंदबाज की टशनबाजी पूरी देखने को मिल जती है।
वर्ल्ड कप के बाद एक सीरीज के लिए चुने गए थे
जी हां, वर्ल्ड कप 2023 खत्म होने के बाद मोहम्मद शमी का टीम इंडिया में चयन हुआ था, जहा अफ्रीका के खिलाफ हुई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गेंदबाज को टीम इंडिया में चुना गया था। लेकिन चोट के कारण वो फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए और उस सीरीज से फिर उन्हें बाहर होना पड़ा और अब वो आपको सीधे IPL ही खेलते नजर आएंगे।
‘क्रिकेटर’ नहीं ‘मॉडल’ मोहम्मद शमी से मिलाते हैं आपको
*हाल ही में अपनी नई तस्वीरें पोस्ट की है तेज गेंदबाज शमी ने।
*जहां इन तस्वीरों में ये रफ्तार का सौदागर सूट-बूट में नजर आ रहा है।
*अपने नए लुक में मोहम्मद शमी किसी मॉडल से कम नहीं लग रहे हैं।
*जल्द ही गुजरात टीम से आपको IPL 2024 खेलते हुए आएंगे नजर।
एक नजर मोहम्मद शमी की नई तस्वीरों पर
सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर करता रहता है ये गेंदबाज
IPL से कई खिलाड़ियों की होगी मैदान पर वापसी
मार्च महीने के आखिरी में शुरू हो रहे IPL के जरिए कई खिलाड़ियों की मैदान पर वापसी होगी, जहां इस लिस्ट में शमी के अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है जो 5 महीने से क्रिकेट नहीं खेले हैं। हार्दिक के अलावा आपको SKY भी मैदान पर वापसी करते हुए नजर आएंगे, जिनकी कुछ समय पहले ही सर्जरी हुई है। तो पंजाब के कप्तान शिखर धवन भी लंबे समय बाद खेलते हुए नजर आंएगे, जो सिर्फ अब IPL ही खेलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबित IPL 2024 का आगाज 23 मार्च से हो सकता है, वहीं चुनावों के कारण इसका पूरा शेड्यूल एक साथ सामने नहीं आएगा।