IPL से बाहर होने का कोई गम नहीं है मोहम्मद शमी को, इंस्टा पर टशनबाजी कम नहीं होने दे रहे
इंस्टाग्राम पर लगातार रील्स शेयर करना पसंद है गेंदबाज शमी को।
अद्यतन - Feb 23, 2024 11:22 am

हाल ही में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से जुड़ी बड़ी खबर आई थी, जिसके तहत ये खिलाड़ी आपको IPL 2024 खेलते हुए नजर नहीं आएगा और चोट के चलते शमी बाहर हुए हैं। लेकिन तेज गेंदबाज को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है और वो सोशल मीडिया पर रील्स शेयर करने में लगे हुए हैं इन दिनों।
कौनसी चोट लगी है मोहम्मद शमी को?
वर्ल्ड कप के दौरान और वर्ल्ड कप के बाद से शमी टखने की चोट से परेशान है, जिसके इलाज के लिए वो जनवरी में यूके भी गए थे। लेकिन उस इलाज का कोई फर्क नहीं पड़ा, जिसके बाद इस खिलाड़ी को टखने की सर्जरी करवानी होगी और इसी के कारण वो IPL से बाहर हुए हैं जिसने गुजरात टीम के फैन्स का दिल तोड़ दिया है।
मोहम्मद शमी रील्स के जरिए खुद को खुश रख रहे हैं
*इंस्टाग्राम पर लगातार रील्स शेयर करना पसंद है गेंदबाज शमी को।
*इस कड़ी में मोहम्मद शमी ने नई रील वीडियो शेयर की है हाल ही में।
*वीडियो में ये खिलाड़ी जियारत करने के लिए जाता हुआ नजर आ रहा है।
*साथ ही शमी फैन्स के बीच भी घिरे हुए नजर आए, सब लेना चाहते थे सेल्फी।
एक नजर मोहम्मद शमी की नई रील वीडियो पर
कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी तेज गेंदबाज ने
कब तक होगी मैदान पर वापसी?
जल्दी ही टखने की सर्जरी के लिए शमी यूके जाएंगे, जिसके बाद उनकी वापसी को लेकर भी खबर थी। इस खबर के मुताबिक शमी ने एक टारगेट रखा है, इस टारगेट के तहत शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं। इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला था, उसके बाद अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वो चुने गए थे। लेकिन चोट के कारण वो सीरीज से हट गए थे, अब देखना अहम होगा की कब तक ये खिलाड़ी फिट होकर मैदान पर वापसी करता है और अपनी रफ्तार का जलवा दिखाता है।