शूट के दौरान मारपीट पर उतरे हार्दिक पांड्या, जलेबी-ढोकला देख गुस्सा हुआ ऑलराउंडर
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हार्दिक पांड्या का नया वीडियो।
अद्यतन - फरवरी 23, 2024 3:59 अपराह्न

IPL 2024 का आधा शेड्यूल आ चुका है, वहीं अब हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी की तारीख भी तय हो गई है। इस बीच इस ऑलराउंडर का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां इस वीडियो में हार्दिक काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रहे हैं और उनके गुस्से का कारण भी काफी ज्यादा अजीब है।
अपनी पुरानी टीम के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे हार्दिक पांड्या
लोक सभा चुनावों के कारण IPL 2024 का आधा शेड्यूल आया है, इस बीच हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम का पहला मैच 24 मार्च को खेला जाएगा। जहां इस मैच में हार्दिक अपनी पुरानी टीम यानी की गुजरात के खिलाफ खेलने उतरेंगे, जिसे लेकर फैन्स उत्साहित हैं। वहीं हार्दिक के जाने के बाद गुजरात टीम ने बड़ा फैसला लिया था और शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया था। अब देखना होगा 24 मार्च के दिन कौनसी टीम जीत के साथ अपना खाता खोलती है सीजन का।
खाने में जलेबी-ढोकला देख गुस्से से लाल-पीले हुए हार्दिक पांड्या
*सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हार्दिक पांड्या का नया वीडियो।
*इस वीडियो में अपने खाने को लेकर लड़ाई करता दिखा ये खिलाड़ी।
*जलेबी-ढोकला देख गुस्सा हुए हार्दिक, पूछा- मेरा खुद का कुक कहां है।
*IPL शूट के दौरान का है वीडियो, चला के वायरल किया गया है।
हार्दिक पांड्या का ये वीडियो वायरल हो रहा है काफी
ऑलराउंडर के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं ईशान किशन
BCCI से जारी विवाद के बीच कल ईशान किशन ने एक रील वीडियो शेयर की थी, इस रील वीडिय में वो ऑलराउंडर हार्दिक के साथ GYM वर्क आउट करते हुए नजर आ रहे थे। साथ ही खबर ये भी है कि ईशान ने हार्दिक के साथ ट्रेनिंग करने के लिए बड़ौदा में एक फ्लैट लिया है, जहां वो अपने परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं और वर्क आउट के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी अभ्यास कर रहे हैं पांड्या भाईयों के साथ