WPL 2024: स्मृति मंधाना को देख RCB के फैंस हुए खुशी से पागल, जमकर किया अपनी टीम के लिए चीयर - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: स्मृति मंधाना को देख RCB के फैंस हुए खुशी से पागल, जमकर किया अपनी टीम के लिए चीयर

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इतना शोर था की स्मृति मंधाना से जो सवाल पूछा गया उसे वो बिल्कुल भी नहीं सुन पाई।

WPL 2024 (Pic Source-Twitter)
WPL 2024 (Pic Source-Twitter)

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण की शुरुआत 23 फरवरी से हो चुकी है। इस समय इस शानदार टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस मैच में यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हालांकि टॉस के दौरान जैसे ही स्मृति मंधाना को तमाम RCB फैंस ने देखा उन्होंने जमकर अपनी टीम के लिए चीयर किया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इतना शोर था की स्मृति मंधाना से जो सवाल पूछा गया उसे वो बिल्कुल भी नहीं सुन पाई। वो खुद काफी खुश थी कि इतने सारे फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम आए हुए है।

यह रही वीडियो:

बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन महिला प्रीमियर लीग 2023 में इतना अच्छा नहीं रहा था और टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर थी। टीम के खिलाड़ी पहले संस्करण में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले सीजन में 8 मैच खेले थे जिसमें से 2 में उन्होंने जीत दर्ज की थी जब 6 में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि 2024 सीजन में टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। फिलहाल आरसीबी की शुरुआत महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में इतनी अच्छी नहीं रही है।

महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में आरसीबी टीम ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया था। इस बार टीम पहले से काफी मजबूत दिख रही है और उनको हराना इतना आसान नहीं होने वाला है। टीम की कप्तान स्मृति मंधाना भी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। भले ही महिला प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच में स्मृति मंधाना अपनी छाप ना छोड़ पाई हो लेकिन बचे हुए मैच में वो बड़ा स्कोर बना सकती है। आरसीबी के युवा खिलाड़ी भी इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?