Delhi Police ने दिया Helmet को लेकर ज्ञान, सरफराज-रोहित का वीडियो आया फोर्स के काम
रोहित ने सरफराज को हेलमेट पहनने के लिए बोला, कहा- हीरो मत बन।
अद्यतन - फरवरी 26, 2024 11:49 पूर्वाह्न

रांची टेस्ट के तीसरे दिन से कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज सरफराज खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, ये वीडियो इंग्लिश टीम की बल्लेबाज के दौरान का है। जिसमें सरफराज बल्लेबाज के काफी पास खड़े हैं फील्डिंग के लिए और इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहना है। जिसे लेकर रोहित उन्हें डांट लगाते हैं और हेलमेट पहनने के लिए बोलते हैं। अब इस वीडियो का खुद Delhi Police ने भी इस्तेमाल किया है और पुलिस की ये पहल लोगों को पसंद आई है।
रोहित की बात को फैन्स ने सरफराज खान के पिता से जोड़ा
जब सरफराज खान ने राजकोट में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, उस दौरान सरफराज खान के पिता ने रोहित से बात करते हुए कहा था मेरे बेटे का ध्यान रखना और इस पर कप्तान रोहित ने कहा था जी हां। वहीं अब हेलमेट की बात को फैन्स बल्लेबाज के पिता से जोड़ रहे हैं और बोल रहे हैं कि हिटमैन सबका ध्यान रखते हैं।
Delhi Police तो सरफराज और रोहित के वीडियो पर खेल गई
*रोहित ने सरफराज को हेलमेट पहनने के लिए बोला, कहा था- हीरो मत बन।
*अब इस वीडियो को Delhi Police ने किया अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट।
*वीडियो के कैप्शन में लिखा- टू व्हीलर पर हीरो नहीं बनने का, हमेशा हेलमेट पहने।
*थोड़ी देर में ये वीडियो हो गया इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल भी।
ये वीडियो शेयर किया है Delhi Police ने अपने सोशल मीडिया पर
टीम इंडिया इस समय जीत के करीब है
खबर लिखे जाने तक रांची टेस्ट मैच में लंच ब्रेक हो गया है, 192 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए और74 रनों की जरूरत है जीत अपने नाम करने के लिए। वहीं टीम की तरफ से कप्तान रोहित ने अर्धशतक लगाया, तो यशस्वी 37 बनाकर आउट हुए। दूसरी रजत पाटीदार का फ्लॉप शो जारी है और वो फिर से बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए आज रांची टेस्ट के चौथे दिन।