महीनों बाद मैदान पर लौटे ईशान किशन के चेहरे पर, करियर खत्म होने का डर दिख रहा था साफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

महीनों बाद मैदान पर लौटे ईशान किशन के चेहरे पर, करियर खत्म होने का डर दिख रहा था साफ

ईशान किशन की हुई DY Patil टूर्नामेंट के जरिए मैदान पर वापसी।

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)
Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

एक समय हुआ करता था जब ईशान किशन अपने खेल को लेकर खबरोंं में रहते थे, लेकिन अब ये खिलाड़ी काफी बदल गया और BCCI से ही पंगा ले लिया है। जो आगे चलकर इस खिलाड़ी के लिए काफी भारी पड़ सकता है, इस बीच ईशान ने मैदान पर वापसी कर ली है लेकिन इस दौरान काफी ज्यादा टेंशन में नजर आए।

श्रेयस अय्यर तो लाइन पर आ गए अब

रणजी ट्रॉफी ना खेलने को लेकर BCCI श्रेयस अय्यर और ईशान किशन से नाराज है, रिपोर्ट्स के मुताबिक अय्यर ने खुद को चोटिल बताया था और NCA के डॉक्टर उनको फिट बता रहे थे। इस बीच श्रेयस अय्यर अब लाइन पर आ गए हैं, जहां ताजा खबर ये मुताबिक ये खिलाड़ी आपको मुंबई टीम की तरफ से रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेलते हुए नजर आ सकता है।

ईशान किशन को आज से पहले इतना उदास और परेशान नहीं देखा

*ईशान किशन की हुई DY Patil टूर्नामेंट के जरिए मैदान पर वापसी।
*MI टीम ने ईशान की बल्लेबाजी का वीडियो किया इंस्टा पर शेयर।
*जहां इस दौरान काफी ज्यादा टेंशन में नजर आया ये युवा बल्लेबाज।
*इंटरनेशनल करियर खत्म होने का डर दिख रहा था ईशान के चेहरे पर।

इस वीडियो में काफी टेंशन में नजर आए ईशान किशन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

हार्दिक भी लौट आए 22 गज पर

दूसरी ओर वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी 22 गज पर वापसी कर ली है, हार्दिक भी DY Patil टूर्नामेंट के जरिए मैदान पर लौटे हैं। अपने पहले मुकाबले में हार्दिक ने 2 विकेट अपने नाम किए, तो 3 रन बनाए। इस बार हार्दिक आपको मुंबई टीम का कप्तानी करते हुए नजर आएंगे IPL और रोहित उनके अंडर खेलेंगे। वहीं इस साल टीम का पहला मैच ही गुजरात से होगा और ये मैच अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा। दूसरी ओर हार्दिक की जगह अब गुजरात टीम की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आने वाले हैं और गिल पहली बार लीग में कप्तानी करेंगे।

उस मुकाबले से हार्दिक पांड्या का भी वीडियो आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

close whatsapp