BCCI Central Contract: जिसका डर था वही हुआ, अय्यर-ईशान लिस्ट से बाहर, चोटिल हार्दिक पांड्या को मिला A ग्रेड - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI Central Contract: जिसका डर था वही हुआ, अय्यर-ईशान लिस्ट से बाहर, चोटिल हार्दिक पांड्या को मिला A ग्रेड

विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी A+ ग्रेड है।

Team India (Photo Source: X/Twitter)
Team India (Photo Source: X/Twitter)

BCCI Central Contract: टीम इंडिया इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज कर भारत ने 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को 2023-24 सीजन (1 अक्टूबर, 2023 से 30 सितंबर, 2024) के लिए टीम इंडिया (सीनियर मेन्स) के लिए वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर की घोषणा कर दी है। 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है।

ग्रेड A+ में 4, ग्रेड A- 6, ग्रेड B- 5, और ग्रेड-C में 15 खिलाड़ी है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों के नाम की घोषणा करते हुए बीसीसीआई ने साफ तौर पर कहा कि जो खिलाड़ी नेशनल टीम के लिए जब नहीं खेल रहे हैं। उस वक्त वह घरेलू क्रिकेट खेलने को प्राथमिकता दें। विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी A+ ग्रेड है।

हाल ही में खबर आई थी कि बीसीसीाई ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकालने का फैसला लिया है, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी चोट का बहाना कर घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे थे। और ठीक वैसा ही हुआ है, बीसीसीआई ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को किसी भी ग्रेड में जगह नहीं दी है। 

ग्रेड A+

रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा

ग्रेड A

आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या

ग्रेड B

सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल

ग्रेड C

रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार

आपको बता दें भारतीय चयन समिति ने फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट की भी सिफारिश की है। जिसमें- आकाश दीप, विजयकुमार वैशाख, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवथ कावेरप्पा

close whatsapp