KKR के लिए BJP का साथ छोड़ रहे हैं गौतम गंभीर; आईपीएल 2024 से पहले सांसद पद को मारी ठोकर
KKR ने गौतम गंभीर की बतौर मेंटर वापसी की घोषणा 21 नवंबर 2023 को की थी।
अद्यतन - Mar 2, 2024 11:57 am

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) से पहले पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा से उन्हें राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने की दरख्वास्त की।
दरअसल, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आज 2 मार्च को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्हें उनके राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि वह अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर फोकस कर सकें। भारत के 2011 वर्ल्ड कप विजेता सलामी बल्लेबाज ने जनता की सेवा करने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया।
KKR के लिए BJP का साथ छोड़ रहे हैं Gautam Gambhir
आपको बता दें, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) 22 मार्च से शुरू होने वाले आगामी आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर के रूप में अपना कार्यकाल शुरू कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने फिलहाल राजनीति से दूर होने का फैसला किया है।
गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा: “मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी को मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं। जय हिंद!”
यहां देखिए गौतम गंभीर की X पोस्ट –
I have requested Hon’ble Party President @JPNadda ji to relieve me of my political duties so that I can focus on my upcoming cricket commitments. I sincerely thank Hon’ble PM @narendramodi ji and Hon’ble HM @AmitShah ji for giving me the opportunity to serve the people. Jai Hind!
— Gautam Gambhir (Modi Ka Parivar) (@GautamGambhir) March 2, 2024
आपको बता दें, गौतम गंभीर ने यह फैसला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में उनकी वापसी से कुछ ही दिन पहले लिया है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आगामी आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ काम करेंगे।
गंभीर ने 2011-17 तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी और उन्हें 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब दिलाया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गंभीर की बतौर मेंटर वापसी की घोषणा 21 नवंबर 2023 को की थी।