हेलीकॉप्टर से धर्मशाला पहुंचे रोहित शर्मा

IND vs ENG: VIDEO: धर्मशाला में हुई रोहित शर्मा की ग्रैंड एंट्री, हेलीकॉप्टर से स्टेडियम पहुंचे कप्तान

7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा आखिरी टेस्ट मैच।

Rohit Sharma. (Photo Source: X(Twitter)
Rohit Sharma. (Photo Source: X(Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी 7 मार्च से धर्मशाला के HPCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। चौथे और पांचवें टेस्ट मैच के बीच लगभग 10 दिनों का ब्रेक था और इस दौरान कुछ प्लेयर्स ने छुट्टियों का लुत्फ उठाया तो कुछ प्लेयर अनंत अंबानी की शादी को एन्जॉय करते हुए दिखे।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, जो गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल हुए थे, मंगलवार, 05 मार्च को भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ गए। कप्तान रोहित शर्मा की धर्मशाला के मैदान पर फिल्मी एंट्री हुई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हेलीकाप्टर से धर्मशाला पहुंचे रोहित शर्मा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोहित शर्मा प्राइवेट हेलिकॉप्टर से धर्मशाला के मैदान पर उतरते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह गाड़ी से होटल के लिए रवाना हो जाते हैं। इस दौरान कुछ फैंस रोहित का वीडियो भी बनाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि टीम इंडिया पहले ही आखिरी टेस्ट के लिए धर्मशाला पहुंच चुकी थी।

कुलदीप यादव, सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल समेत कई खिलाड़ियों ने धर्मशाला पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। रोहित शर्मा अभी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए थे, ऐसे में वह टीम के साथ धर्मशाला नहीं पहुंचे। वो फिर अलग से हेलीकॉप्टर लेकर धर्मशाला पहुंचे।

बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-1 से बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम धर्मशाला टेस्ट को जीतकर सीरीज को 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी। धर्मशाला की पिच को तेज और उछाल भरी मानी जाती है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार यहां स्पिनर्स का बोलबाला होगा। बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है। धर्मशाला में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी फैंस को धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

close whatsapp