मुंबई को जीत दिलाने के बाद टिम डेविड का बड़ा बयान, कहा- मैं मैच को इस तरह से फिनिश करने……..
टिम डेविड ने अंतिम ओवर में तीन छक्के लगाकर सारा गेम पलट दिया।
अद्यतन - May 1, 2023 12:42 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन के 42 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हरा मुंबई इंडियंस ने चौथी जीत दर्ज की। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 212 रन बनाए। इस टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त पारी खेली और अपनी टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की।
वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 214 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की। इस टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अपने विकेट जल्दी गवां दिए। हालांकि मुंबई की तरफ से टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन ने बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
बता दें जब मुंबई इंडियंस को अंतिम ओवर में 17 रन चाहिए था तब टिम डेविड ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 14 गेंद पर 45 रन बना डाले। हालांकि अंतिम ओवर में ऐसा लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है लेकिन डेविड ने तीन छक्के लगाकर सारा गेम पलट दिया।
मैं इस तरह की पारी खेलने के लिए भूखा था- टिम डेविड
वहीं अपनी इस पारी के बारे में बात करते हुए टिम डेविड ने कहा कि, मैं इस तरह की इनिंग्स के लिए भूखा था, इसलिए यह वाकई आश्चर्यजनक है। टीम और बाकि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मुझे अपने मौका का इंतजार था। ख़ुशी है कि मैंने ऐसा किया।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, छक्के मारना आसान नहीं होता है और ऐसा नहीं लगता कि यह इस साल आसानी से लगा होगा। जब आप उस गति को प्राप्त करते हैं तो आपको उसके साथ दौड़ना होता है। मैं पिछले दो हफ्ते से ट्रेनिंग में कफी मेहनत कर रहा हूं। मैं सपोर्टिंग स्टाफ से मिले सहयोग के लिए आभारी हूं। खासकर पोली (पोलार्ड) इसका एक बड़ा हिस्सा हैं। मैं बस रिलैक्स होकर खेल का आनंद लेने की कोशिश कर रहा हूं।