WPL 2024: जिस तरीके से मेग लैनिंग बल्लेबाजी करती है उससे उनका अनुभव साफ दिखता है: रीमा मल्होत्रा - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: जिस तरीके से मेग लैनिंग बल्लेबाजी करती है उससे उनका अनुभव साफ दिखता है: रीमा मल्होत्रा

दिल्ली टीम ने अपने घर में खेले गए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जीत दर्ज की थी।

Meg Lanning (Photo Source: X/Twitter)
Meg Lanning (Photo Source: X/Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस सीजन में बेहतरीन रहा है और उन्होंने अभी तक 5 मैच में चार में जीत दर्ज की है। आठ अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में पहले पायदान पर है।

दिल्ली टीम ने अपने घर में खेले गए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने इस मैच में 53 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। यही नहीं दिल्ली टीम की ओर से Jemimah Rodrigues ने 69* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी जबकि जेस जोनासेन ने 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।

मैच सेंटर लाइफ में जिओ सिनेमा के विशेषज्ञों ने दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा।

मेग लैनिंग दुनिया की नंबर वन बल्लेबाज है: रीमा मल्होत्रा

रीमा मल्होत्रा ने मेग लैनिंग को लेकर कहा कि, ‘जब भी हम मेग लैनिंग और Jemimah Rodrigues की बात करते हैं तो उनकी तकनीक और कला काफी हद तक एक जैसी है। दिल्ली पिच में उन्हें काफी मदद मिलती है। इन दोनों ही बल्लेबाजों को पता है कि इस विकट में उछाल बहुत कम रहती है और उसी के तहत उन्होंने बल्लेबाजी की थी।

मेग लैनिंग दुनिया की नंबर वन बल्लेबाज है और वो दिल्ली टीम की कप्तान भी है। भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन जिस तरीके से अनुभवी बल्लेबाज खेलती है उससे उनका अनुभव साफ दिखता है। उनसे काफी कुछ सीखने की जरूरत है और उनके पास खेल का काफी ज्ञान है।’

सुषमा वर्मा ने Jemimah Rodrigues को लेकर कहा कि, ‘जब उनसे पूछा गया कि क्या वो अपनी बल्लेबाजी से खुश है तो उन्होंने यही कहा कि उन्हें तब अच्छा लगता है जब टीम जीतती है और यही बड़े खिलाड़ियों की निशानी है। जेमी को हमेशा अपनी टीम के लिए खेलते हुए देखा गया है। जब वो खराब फॉर्म से जूझ रही थी तब उनकी तमाम लोग आलोचना करते थे लेकिन उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वो गेंद को काफी अच्छी तरह से टाइम कर रही थी और लगातार बड़े शॉट्स खेल रही थी। बाउंसर में जो जेमी ने छक्का लगाया वो मेरे लिए बॉक्स में बैठे अभी तक का सबसे अच्छा शॉट था।’

सुषमा वर्मा ने जेस जोनासेन को लेकर कहा कि, ‘जेस का अंतरराष्ट्रीय स्तर में भी कुछ ऐसा ही आंकड़ा है। दिल्ली टीम के लिए उन्होंने पिछले सीजन में भी ऐसी ही गेंदबाजी की थी और इस बार उनकी गेंदबाजी में काफी बदलाव देखने को मिला है।

बड़ी खिलाड़ी हमेशा अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ती है। दिल्ली टीम का प्रदर्शन इस मैच में काफी अच्छा था और यही वजह है कि उन्होंने इस मैच में जीत दर्ज की।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?