cricket buzz social media trends

Cricket Buzz: जाने 6 मार्च के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

धोनी आईपीएल 2024 के आगामी संस्करण के लिए एक नए विज्ञापन में नजर आए

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की युवा बल्लेबाजी सनसनी जेमिमा रोड्रिग्स ने जारी महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 33 गेंदों पर 69 रनों की शानदार पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं इस खिलाड़ी की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना भी हुई।

वहीं एमएस धोनी आईपीएल 2024 के आगामी संस्करण के लिए एक नए विज्ञापन में नजर आए हैं, जिसमें वह डबल रोल में दिखाई दिए। इस नए विज्ञापन के जरिए वह फैन्स को उत्साहित कर रहे हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच से पहले मैदान में जमकर पसीना बहाया। वहीं यशस्वी जायसवाल नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।

वहीं भारतीय तेंज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव की एक तस्वीर पोस्ट की है और साथ में लिखा है, देखिए मुझे क्या मिला @ therealkapildev पाजी। आपके जमाने में आपके जमाने की ऐड। इस पर कपिल देव ने खुद रिप्लाई किया है। उन्होंने जवाब दिया, हाहा मुझे याद नहीं ऐसा किया। कभी घर आ जाओ। आज का ज़माना दिखाता हूं।

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp