यशस्वी जायसवाल ने शोएब बशीर के खिलाफ लगाई छक्कों की हैट्रिक

0,0,6,0,6,6 जब एक ही ओवर में तीन छक्के लगाकर यशस्वी जायसवाल ने खोल दिए शोएब बशीर के धागे, देखें VIDEO

पहले गेंदबाजी में भारतीय स्पिनर्स ने इंग्लिश बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसाया।

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X/Twitter)
Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर बोल रहा है। इस सीरीज में जायसवाल अब तक दो शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। वो सीरीज की 9 पारियों में अब तक 712 रन बना चुके हैं। धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में भी यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की।

बल्लेबाजी के लिए आते ही उन्होंने आते ही तूफानी अंदाज में खेलना शुरू कर दिया। जायसवाल टेस्ट क्रिकेट को भी वनडे-टी20 की तरह खेलते हैं और बड़े शॉट लगाने से संकोच नहीं करते। ऐसा ही कुछ उन्होंने पांचवें टेस्ट मैच में भी किया। धर्मशाला में यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के युवा स्पिनर शोएब बशीर को रिमांड पर लिया। उन्होंने बशीर की एक ओवर में हवा निकाल दी।

यहां देखिए शोएब यशस्वी जायसवाल के तीन छक्के का वीडियो

दरअसल, टीम इंडिया की पारी का 9वां ओवर इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर डाल रहे थे। बशीर के ओवर की पहली गेंद से यशस्वी जायसवाल स्ट्राइक पर थे। जायसवाल ने ओवर की दो गेंदों को सम्मान दिया। लेकिन इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने क्रीज से बाहर निकल कर सामने की तरफ छक्का लगाया। इसके बाद जायसवाल ने आखिरी दो गेंदों पर भी छक्के लगाए। इस तरह यशस्वी ने शोएब बशीर के एक ओवर में 3 छक्के लगाए और 18 रन बटोरे।

इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 9 पारियों में 26 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 पारियों में 25 छक्के लगाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय
26* – यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड (9 पारी)
25 – सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया (74 पारी)
22 – रोहित शर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका (20 पारी)
21 – कपिल देव बनाम इंग्लैंड (39 पारी)
21 – ऋषभ पंत बनाम इंग्लैंड (21 पारी)

close whatsapp