IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने किए हैं बड़े-बड़े बदलाव, जानें यहां-

IPL 2024: ऋषभ पंत की वापसी, 7.2 करोड़ का अनकैप्ड प्लेयर… क्या इतने बदलावों के साथ टाइटल जीत पाएगी DC?

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स पहला मुकाबला 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

Rishabh Pant Delhi Capitals (Photo Source: Getty Images)
Rishabh Pant Delhi Capitals (Photo Source: Getty Images)

IPL 2024: Delhi Capitals (DC) Major Changes: आईपीएल का पिछला सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी निराशाजनक रहा था। टीम 14 में से मात्र 5 ही मुकाबले जीत पाई थी, और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर जगह बनाई थी। पिछले सीजन ऋषभ पंत के बाहर होने के बाद डेविड वॉर्नर को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन उनके नेतृत्व में टीम को अच्छे नतीजे नहीं मिले थे। साथ ही टीम के स्टार खिलाड़ी अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श खराब फॉर्म से जूझते हुए भी नजर आए थे।

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऋषभ पंत को फिट करार दिया है। ऋषभ पंत प्लेइंग 11 में वापसी करने के साथ टीम की कमाल संभालते हुए भी नजर आएंगे। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहला मुकाबला 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में खेलेगी। आईपीएल 2024 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने क्या बड़े बदलाव किए हैं, आइए आपको बताते हैं।

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बदलावों पर डालें एक नजर-

  • आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने राइली रूसो, चेतन साकरिया, रोवमेन पॉवेल, मनीष पांडे, फिल सॉल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान और प्रियम गर्ग को रिलीज कर दिया था।
  • फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में हैरी ब्रूक (4 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (50 लाख), रिकी भुई (20 लाख), कुमार कुशाग्र (7.2 करोड़), रसिख डर (20 लाख), झाय रिचर्डसन (5 करोड़), सुमीत कुमार (1 करोड़), शाई होप (75 लाख) और स्वास्तिक चिखारा (20) को खरीदा है।
  • ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे, जिसके चलते वह पिछले सीजन से बाहर थे। ऋषभ पंत इस सीजन वापसी करते हुए टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
  • ऋषभ पंत विकेटकीपर के रोल के लिए पूरी तरह फिट नहीं होंगे। जिसके चलते पंत की जगह- अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र और ट्रिस्टन स्टब्स में से कोई विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ सकता है।
  • हैरी ब्रूक ने पर्सनल कारणों के चलते आईपीएल 2024 से नाम वापस ले लिया है।
  • रिकी पोंटिंग (हेड कोच), अजित अगरकर (सहायक कोच), शेन वॉटसन (सहायक कोच), और बिज्जू जॉर्ज (फील्डिंग कोच) दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टॉफ का हिस्सा है।

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वॉर्नर, विक्की ओस्तवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक  नॉर्खिया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एन्गिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिचेल मार्श, ईशांत शर्मा, यश धुल, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डर, झाय रिचर्डसन, सुमीत कुमार, शाई होप, स्वास्तिक चिखारा

close whatsapp