IPL 2024: उनकी डेथ बॉलिंग उतनी मजबूत नहीं है, बोल्ट डेथ बॉलर के तौर पर उतने अच्छे नहीं हैं- आकाश चोपड़ा
अभी तक सिर्फ एक खिताब जीत पाई है राजस्थान रॉयल्स।
अद्यतन - Mar 16, 2024 1:49 pm

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन डेथ ओवर्स के दौरान दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि, उन्हें चिंता है कि क्या उनके गेंदबाज मैच के महत्वपूर्ण आखिरी ओवरों में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
चोपड़ा के अनुसार, मुख्य विदेशी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पर उनका निर्भर रहना सबसे बड़ा खतरा है। आईपीएल 2024 में रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट सबसे सफल गेंदबाज थे। उनकी खासियत डेथ ओवरों में दबाव में गेंदबाजी करने के बजाय नई गेंद को स्विंग कराने में है। चोपड़ा ने डेथ ओवर्स में बोल्ट के मामूली रिकॉर्ड पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दबाव वाले परिस्थिति में बोल्ट गेंदबाजी के लिए अच्छे विकल्प नहीं हो सकते हैं।
IPL 2024 से पहले आकाश चोपड़ा ने बताई राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी कमजोरी
इसके अलावा, चोपड़ा ने रॉयल्स की तेज गेंदबाजी तिकड़ी में बोल्ट, नंद्रे बर्गर और अवेश खान की कमजोरियों को लेकर भी बात की। उन्होंने डेथ ओवरों के दौरान रनों को रोकने और महत्वपूर्ण विकेट लेने की उनकी क्षमता पर संदेह जताया, जो आगामी सीजन में टीम के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती हो सकती है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, “उनकी डेथ बॉलिंग उतनी मजबूत नहीं है। ट्रेंट बोल्ट डेथ बॉलर के तौर पर उतने अच्छे नहीं हैं। नांद्रे बर्गर अगर खेलते हैं तो काफी रन भी देते हैं। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के लिए आवेश खान का ट्रेड किया, लेकिन आवेश भी बहुत रन लुटाते हैं।
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा कि, “उन्होंने डेथ गेंदबाज के रूप में युजी (युजवेंद्र) चहल का बहुत उपयोग किया, लेकिन क्या वह आपके लिए उपयोग करने के लिए सबसे अच्छा उपलब्ध विकल्प है? इसलिए, मुझे लगता है कि डेथ बॉलिंग थोड़ी कमजोर है। इस टीम का स्पिन आक्रमण अच्छा है, लेकिन डेथ बॉलिंग थोड़ी चिंताजनक लगती है।