Mumbai Indians (MI) : रोहित से कप्तानी छीनी, सूर्या फिट नहीं और ... इस बार IPL में इतने बदलावों के साथ उतर रही मुंबई इंडियंस

Mumbai Indians (MI) : रोहित से कप्तानी छीनी, सूर्या फिट नहीं और … इस बार IPL में इतने बदलावों के साथ उतर रही मुंबई इंडियंस

MI Allrounders (Photo Source: X/Twitter)
MI Allrounders (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024: Mumbai Indians : आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी और पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इन दो टीमों के बाद जिस टीम की जाता बात होती है वह मुंबई इंडियंस है। मुंबई इंडियंस की टीम इस बार बहुत से बदलाव के साथआईपीएल 2024 में कदम रख रही है। ऑक्शन से लेकर अब तक यह टीम चर्चा की मुख्य विषय बनी हुई है। अब देखना यह है की क्या वह आईपीएल की ट्रॉफी जीत पाएंगे। आइए आपको बताएं की इस बार MI आईपीएल में किन बदलावों के साथ उतर रही है-

Major Changes of Mumbai Indians (MI) for IPL 2024

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस के बदलावों पर डालें एक नजर-

  • मुंबई इंडियंस को 5 ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा इस बार आईपीएल 2024 में बतौर खिलाड़ी खेलेंगे।
  • मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स से ऑल कैश डील में हार्दिक पांड्या को वापस खरीदा और उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी है।
  • गेराल्ड कोएत्ज़ी (5 करोड़ रु.), दिलशान मदुशंका (4.60 करोड़ रु.), श्रेयस गोपाल (20 लाख रु.), नुवान तुषारा (4.80 करोड़ रु.), नमन धीर (20 लाख रु.), अंशुल कंबोज (रु.) 20 लाख), मोहम्मद नबी (1.5 करोड़ रुपये), शिवालिक शर्मा (20 लाख रुपये) को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में खरीदा है।
  • मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसेन, झाए रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ (झाए रिचर्डसन के लिए प्रतिस्थापन), क्रिस जॉर्डन (जोफ्रा आर्चर की जगह), संदीप वारियर (जसप्रीत बुमरा की जगह) को नीलामी से पहले टीम से रिलीज कर दिया था।
  • सूर्यकुमार यादव और दिलशान मधुशंका फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं हैं, ऐसे में वह पहले चरण के लिए शायद उपलब्ध नहीं रहेंगे।

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड

आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय सिंह, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड के ज़रिए आए), शम्स मुलानी, सूर्य कुमार यादव, टिम डेविड, विष्णु विनोद, हार्दिक पांड्या (ट्रेड के ज़रिए आए), गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

close whatsapp