cricket buzz social media

Cricket Buzz: जाने 22 मार्च के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

फैन्स आरसीबी बनाम सीएसके मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होने जा रहा है। ओपनिंग सेरेमनी के बाद पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मुकाबले को लेकर फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैन्स के अलावा क्रिकेट जगत के सितारे भी आरसीबी बनाम सीएसके मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं।

वहीं गुरुवार, 21 मार्च को एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को हैंडओवर कर दी। इसलिए अब गायकवाड़ पूरे सीजन CSK की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

चेपॉक में आरसीबी का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। 16 साल से आरसीबी ने चेपॉक के मैदान में सीएसके के खिलाफ जीत हासिल नहीं की है। पिछली बार 2008 में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घरेलू मैदान पर हराया था।

आईपीएल के आगामी सीजन को लेकर क्रिकेट जगत ने अपना पूरा समर्थन दिया है। वहीं सभी टीमों के कप्तान ने ट्रॉफी के साथ आधिकारिक रूप से फोटोशूट भी करा लिया है।

रोहित शर्मा ने 17वें संस्करण का समर्थन करते हुए फैन्स से इसे जियो सिनेमा पर देखने की अपील की है। इसके अलावा अन्य क्रिकेटरों ने भी समर्थन किया है। रोहित ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शुक्रवार शाम 6 बजे का प्लान: गार्डन में घुमने का ❌ #आईपीएल ऑन जियो सिनेमा देखने का ✅ सिंपल रखो, और देखो – क्योंकि सब यहां, और कहां।’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?