174 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी CSK को भी अच्छी शुरुआत मिली। आईपीएल डेब्यू कर रहे रचिन रविंद्र ने 15 गेंदों पर 37 रन बनाए, वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 15 रन बनाए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 27 तो डेरिल मिचेल ने 22 रनों की छोटी मगर तेज पारी खेली। अंत में दुबे और जडेजा की जोड़ी ने फिर धमाल मचाया। पांचवें विकेट के लिए 66 रनों की नाबाद साझेदारी कर दोनों ने CSK को जीत का स्वाद चखाया।
Viral Video: 24 साल के रचिन के साथ विराट ने की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर अब हो रही है थू-थू
विराट कोहली ने सीएसके के सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र को सैंड-ऑफ दिया।
अद्यतन - Mar 23, 2024 8:41 am

टीम इंडिया और RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली मैदान पर कितने अग्रेसिव रहते हैं ये हम सभी जानते हैं। चाहे वो RCB के लिए खेल रहे हो या भारत के लिए उनके अंदर की इंटेंसिटी कभी भी कम नहीं होती है। ऐसा ही उनका आक्रामक रूप IPL 2024 के पहले मैच में देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने सीएसके के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र को अलग अंदाज में सेंड-ऑफ दिया।
इस दौरान उन्होंने कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया जो कैमरे में कैद हो गया। अब उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य के जवाब में CSK के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र और रुतुराज गायकवाड़ ने टीम को शानदार शुरुआत दी।
Virat Kohli ने Rachin Ravindra को कुछ इस अंदाज में दिया सेंड ऑफ
स्कोर का पीछा करते हुए सीएसके ने 7वें ओवर तक स्कोर 70 के पार पहुंचा दिया था। रचिन रवींद्र अपने डेब्यू मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। रचिन ने 15 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 37 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 246.67 का रहा। 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब रचिन एक और बड़ा शॉट खेलने गए तो वह डीप मिड विकेट पर मौजूद रजत पाटीदार को कैच थमा बैठे। रचिन का ये विकेट RCB के लिए काफी अहम था। वहीं कोहली ने रचिन को आउट होने के बाद सैंड-ऑफ दिया।
— Bangladesh vs Sri Lanka (@Hanji_CricDekho) March 22, 2024
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बोर्ड पर लगाए। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (35) ने विराट कोहली (21) के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दी थी। लेकिन बीच के ओवर में RCB लड़खड़ा गई। अंत में अनुज रावत (48) और दिनेश कार्तिक (38) ने 6ठे विकेट के लिए 95वें रनों की साझेदारी कर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।