हर्षित राणा जुर्माना

IPL 2024: KKR को दिलाई रोमांचक जीत, लेकिन फिर भी हर्षित राणा पर लगा भारी जुर्माना

मैच के दौरान हर्षित राणा SRH के 2 खिलाड़ियों से उलझ गए थे।

KKR vs SRH (Pic Source-X)
KKR vs SRH (Pic Source-X)

IPL 2024 के तीसरे मैच के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज हर्षित राणा पर भारी जुर्माना लगाया गया है। दरअसल 23 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनके ऊपर मैच फीस का कुल 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

आपको बता दें कि, हर्षित राणा ने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और हेनरिच क्लासेन को आउट करने के बाद दोनों खिलाड़ियों को जिस तरह का सैंड-ऑफ दिया उससे वह परेशानी में घिर गए। हर्षित की बेहतरीन गेंदबाजी के बदौलत कोलकाता ने शनिवार रात खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को चार रन से हराकर जीत के साथ इस सीजन का आगाज किया।

हर्षित राणा को मिली दो-दो गलतियों की सजा

हर्षित पर गलत व्यवहार के चलते आईपीएल ने मैच फीस का 60 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। आईपीएल के मुताबिक हर्षित ने मैच के दौरान आईपीएल के आचार संहिता के लेवल-1 का दो बार उल्लंघन किया है। इस कारण केकेआर के इस गेंदबाज पर मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। बयान के अनुसार, हर्षित ने अपने ऊपर लगे जुर्माने को स्वीकार कर लिया है।

जहां तक मैच में हर्षित राणा के प्रदर्शन की बात है, तो उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। इन तीन विकेटों में उन दोनों खिलाड़ियों- मयंक अग्रवाल और हेनरिक क्लासन- के भी विकेट शामिल रहे, जिनके साथ हर्षित उलझे थे. इसके अलावा उन्होंने शाहबाज अहमद का विकेट लिया। हर्षित ने आखिरी ओवर में 13 रन डिफेंड कर कोलकाता शानदार जीत दिलाई।

मैच की बात करें तो, केकेआर ने आंद्रे रसेल (25 में से 64) की शानदार पारी के बदौलत बोर्ड पर 208 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज फिल साल्ट ने 54 रन बनाए और KKR अंत में 200 रन का आंकड़ा पार कर सका। हालांकि जवाब में SRH की तरफ से हेनरिक क्लासेन (63 रन) ने तूफानी पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और हैदराबाद की टीम चार रन से मुकाबला हार गई।

close whatsapp