Rajasthan Royals से आई बड़ी खबर, अब गेंदबाजों का करियर खत्म करेंगे Yuzvendra Chahal - क्रिकट्रैकर हिंदी

Rajasthan Royals से आई बड़ी खबर, अब गेंदबाजों का करियर खत्म करेंगे Yuzvendra Chahal

Rajasthan Royals के सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आया सामने।

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)
Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)

Rajasthan Royals ने IPL 2024 में विजय आगाज किया था, जहां इस टीम ने अपने पहले मैच में LSG को मात दी थी। वहीं अब RR टीम अपने दूसरे मैच की तैयारी कर रही है, इस बीच स्पिनर Yuzvendra Chahal का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

फिर से अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी Rajasthan Royals

Rajasthan Royals अब अपना दूसरा मैच दिल्ली टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी, ये मुकाबला 28 मार्च के दिन खेला जाएगा। वहीं एक बार फिर से राजस्थान टीम अपने घरेलू मैदान यानी की जयपुर में मैच खेलने उतरेगी, ये मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं दिल्ली टीम अपना मैच हार के आ रही है, जहां DC को पंजाब ने हराया था। लेकिन अब ये टीम वापसी के लिए तैयार है और एक ब्रेक के बाद फ्रेश नजर आ रही है नेट्स में।

Yuzvendra Chahal अब Rajasthan Royals के नए फिनिशर हैं

*Rajasthan Royals के सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आया सामने।
*जहां टीम के इस वीडियो में नजर आ रहे हैं स्पिनर Yuzvendra Chahal
*वीडियो में चहल गेंदबाजी नहीं, नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए आए नजर।
*वहीं बल्लेबाजी के दौरान चहल ने लगाए 2 कमाल के लंबे शॉट भी।

Rajasthan Royals ने युजी चहल का ये वीडियो किया है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

बटलर और पंत ने मुलाकात के बाद की मजेदार बातचीत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

Chahal का इंटरनेशनल करियर खत्म नजर आ रहा है

जी हां, RR टीम के स्पिन गेंदबाज युजी चहल का इंटरनेशनल करियर अब खत्म होता हुआ नजर रहा है, हाल ही में जो BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट निकाली थी उसमें चहल का नाम नहीं था। साथ ही इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से खेले काफी महीने हो गए हैं, आखिरी बार चहल टीम के साथ अफ्रीका दौरे पर गए थे लेकिन वहां भी वनडे सीरीज में उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में अब शायद वो टी20 वर्ल्ड कप खेले जो IPL के बाद जून महीने में होगा।

close whatsapp