विजय देवरकोंडा भी है धोनी के बहुत बड़े फैन, Chepauk में बैठकर उठाना चाहते है CSK के मैच का लुफ्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

विजय देवरकोंडा भी है धोनी के बहुत बड़े फैन, Chepauk में बैठकर उठाना चाहते है CSK के मैच का लुफ्त

विजय देवरकोंडा महेंद्र सिंह धोनी के तरफ से फैन है जब उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था।

Vijay Deverakonda and MS Dhoni (Pic Source-X)
Vijay Deverakonda and MS Dhoni (Pic Source-X)

प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता विजय देवराकोंडा ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना सबसे पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी कहा है। विजय देवरकोंडा महेंद्र सिंह धोनी के तरफ से फैन है जब उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। विजय देवरकोंडा ने यह भी कहा कि वो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के घर के मैच के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में उपस्थित रहना चाहते हैं।

विजय देवरकोंडा भी काफी प्रसिद्ध अभिनेता है और उन्होंने कई शानदार मूवीज में अभिनय किया है। विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। उन्होंने कई बेहतरीन मूवीज में अभिनय किया और तमाम लोगों का दिल जीता।

IndianGlitz Telugu के साथ इंटरव्यू के दौरान विजय देवरकोंडा ने कहा कि, ‘मुझे चेन्नई टीम से काफी प्यार है। मैं महेंद्र सिंह धोनी से भी काफी प्यार करता हूं। मैं धोनी से उनके शुरुआती दिनों से काफी प्यार करता हूं। इसलिए मैं यह देखना चाहूंगा। मैंने यह सुना है कि चेन्नई स्टेडियम मैच देखने के लिए सबसे अच्छा स्टेडियम है।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दोनों मैच में जीत दर्ज की है

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स में गुजरात टाइटंस को हराया था। इस सीजन में भी टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की है। अब चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अपना तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 31 मार्च को विशाखापट्टनम में खेलना है। अभी तक इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी नहीं की है लेकिन आने वाले मुकाबलों में उन्हें टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाते हुए देखा जा सकता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?