मैदान पर मचा रिकॉर्ड तोड़ शोर, जब कोहली ने विराट छक्का लगाकर दिखाया अपना जोर - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैदान पर मचा रिकॉर्ड तोड़ शोर, जब कोहली ने विराट छक्का लगाकर दिखाया अपना जोर

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया।

RCB Fans (Pic Source-X)
RCB Fans (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला 29 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली ने दूसरे ओवर में मिचेल स्टार्क को शानदार छक्का जड़ा। यह गेंद लगभग एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के Roof पर पहुंच गई थी। जैसे ही विराट कोहली ने यह छक्का जड़ा एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आए तमाम दर्शकों ने अनुभवी बल्लेबाज के इस शॉट को जमकर चीयर किया। उस समय आवाज का लेवल 125 Decibel था।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया

बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 59 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 83 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। विराट कोहली के अलावा कैमरून ग्रीन ने 33 रनों की पारी खेली जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 28 रनों का योगदान दिया।

जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 183 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से वेंकटेश अय्यर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए जबकि सुनील नारायण ने 22 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 47 रनों की तूफानी पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 39* रन बनाए जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने 30 रनों का योगदान दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को चार रनों से हराया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो टीम ने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज किया जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?