टी20 वर्ल्ड कप 2024: आयरलैंड के खिलाफ मैच में कुलदीप और चहल को दिखाया गया बाहर का रास्ता, संजू और यशस्वी भी प्लेइंग XI में नहीं हुए शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: आयरलैंड के खिलाफ मैच में कुलदीप और चहल को दिखाया गया बाहर का रास्ता, संजू और यशस्वी भी प्लेइंग XI में नहीं हुए शामिल

इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Kuldeep Yadav Yuzvendra Chahal (Photo Source: Twitter)
Kuldeep Yadav Yuzvendra Chahal (Photo Source: Twitter)

इस समय भारत और आयरलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शानदार मैच न्यूयॉर्क के Nassau County International Cricket Stadium में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान इस बात का खुलासा किया कि यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

पिछले काफी समय से तमाम लोगों के मन में यही सवाल था कि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओपनिंग यशस्वी जायसवाल करेंगे या विराट कोहली? फिलहाल आयरलैंड के खिलाफ मैच में यशस्वी जायसवाल को आराम दिया गया है।

बता दें, इन चारों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। संजू सैमसन की बात की जाए तो बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे और एक रन बनाकर आउट हो गए थे। यही नहीं यशस्वी को इस वार्मअप मैच में आराम दिया गया था। सबसे हैरान कर देने वाला फैसला यह लगा की कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों को ही भारतीय प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है। स्पिनर्स के रूप में आयरलैंड के खिलाफ भारत की ओर से अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को खेलते हुए देखा जाएगा।

विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन की जगह ऋषभ पंत को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भारत के लिए शानदार अर्धशतक जड़ा था। यह भी सवाल है कि अगर ऋषभ पंत का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहता है तो क्या संजू सैमसन को बेंच में ही देखा जाएगा? इन चारों खिलाड़ियों को लेकर तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया:

 

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

आयरलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली को ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है जबकि ऋषभ पंत नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। सूर्यकुमार यादव को नंबर चार पर खेलते हुए देखा जाएगा। टीम में शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है और यह दोनों ही खिलाड़ी नंबर 5 और नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।

भारतीय टीम का फॉर्म इस समय काफी अच्छा है और वो आयरलैंड के खिलाफ मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे। अगर भारत को यह मैच जीतना है तो उन्हें आयरलैंड को कम से कम स्कोर पर रोकना होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?