धोनी सिक्स मारकर मैच फिनिश करेंगे, DC vs CSK मुकाबले से पहले माइकल हसी की बड़ी भविष्यवाणी
गायकवाड़ के नेतृत्व में CSK ने अपने पहले दो मैचों में जीत दर्ज की है
अद्यतन - मार्च 31, 2024 5:53 अपराह्न

रविवार, 31 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी कमर कस ली है, लेकिन इससे पहले माइकल हसी ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को हैंडओवर कर दी। वहीं गायकवाड़ के नेतृत्व में CSK ने अपने पहले दो मैचों में जीत दर्ज की है। हालांकि, धोनी अब तक दोनों मैचों में बल्लेबाजी नहीं कर सके हैं। उन्होंने एक भी गेंद नहीं खेली है।
एमएस छक्का मारकर मैच फिनिश करेंगे- माइकल हसी
इस बीच आज के मैच से पहले CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने बड़ी भविष्यवाणी की है कि महान धोनी अपने ट्रेडमार्क छक्के के साथ सीएसके के लिए मैच फिनिश करेंगे।
माइकल हसी ने आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से शेयर किए वीडियो में कहा, “मैच के आखिरी ओवर के लिए मेरी भविष्यवाणी यह है कि एमएस धोनी बल्लेबाजी करेंगे। क्राउड चीयर कर रहा होगा और एमएस छक्का मारकर मैच खत्म कर देंगे।”
Delhi Capitals 🆚 Chennai Super Kings
𝙋𝙧𝙚-𝙢𝙖𝙩𝙘𝙝 𝙋𝙪𝙡𝙨𝙚, brought to you by the legendary duo of Ricky Ponting & Michael Hussey 👌 👌 – By @28anand #TATAIPL | #DCvCSK | @DelhiCapitals | @ChennaiIPL | @RickyPonting | @mhussey393 pic.twitter.com/GSdeUO5Mzi
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2024
DC को पहले दो मैचों में मिली हार
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उसे अभी भी टूर्नामेंट में जीत की दरकार है। दिल्ली को पहले दो मैचों में हार मिली है। DC के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को भरोसा है कि कप्तान ऋषभ पंत जिम्मेदारी संभालेंगे और अपनी टीम को जीत दिलाएंगे।
पोंटिंग ने कहा, “मैं क्या देखना चाहूंगा? मैं आखिरी ओवर में स्ट्राइक पर ऋषभ पंत को देखना चाहूंगा, जब दिल्ली को जीत के लिए 12 रन बनाने होंगे और ऋषभ आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर दिल्ली को मैच जिताएंगे। मेरा मतलब है, यही चीज है, जिसे DC के फैन्स देखना चाहेंगे।