IPL 2024: हवा में कूदकर शिमरॉन हेटमायर ने पकड़ा करिश्माई कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: हवा में कूदकर शिमरॉन हेटमायर ने पकड़ा करिश्माई कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Shimron Hetmyer (Pic Source-X)
Shimron Hetmyer (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मैच इस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम के खिलाड़ियों ने अभी तक इस मैच में काफी निराशाजनक बल्लेबाजी की है और यही वजह है कि राजस्थान रॉयल्स टीम ने अभी तक मैच में अपना दबाव बनाया हुआ है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे हैं इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के शानदार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर ने पीयूष चावला का काफी अच्छा कैच पकड़ा जिसको देख तमाम फैंस हैरान रह गए। शिमरॉन हेटमायर बेहतरीन बल्लेबाज के अलावा शानदार फील्डर भी है। मैच का 12वां ओवर आवेश खान फेंकने आए थे। इस ओवर की पहली गेंद पर पीयूष चावला ने कट मारा। हालांकि शिमरॉन हेटमायर ने हवा में डाइव लगाकर इस कैच को अच्छी तरह से पूरा किया।

मुंबई इंडियंस के तमाम फैंस इस कैच को देखकर हैरान रह गए। यही नहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी शिमरॉन हेटमायर के इस कैच से काफी खुश थे। पीयूष चावला इस मैच में बल्लेबाजी से कमाल नहीं दिखा पाए और 6 गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हो गए।

काफी खराब स्थिति में है मुंबई इंडियंस

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ के लिए जा रहे हैं मैच में मुंबई इंडियंस इस समय काफी खराब स्थिति में है। टीम को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने इस मैच में अपनी पकड़ बनाई हुई है।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक राजस्थान रॉयल्स में दो मैच खेले और उन्होंने दोनों में जीत दर्ज की है। टीम का प्रदर्शन इस सीजन में अभी तक काफी अच्छा रहा है। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?