अप्रैल 4- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - अप्रैल 4, 2024 9:32 पूर्वाह्न

1) IPL 2024: विशाखापट्टनम में चला सुनील नारायण का जादू, विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी से भी KKR की जीत में निभाई अहम भूमिका
आज यानी 3 अप्रैल को विशाखापट्टनम में खेले गए बेहतरीन मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हराया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम के खिलाड़ी इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और मैच हार गए। (पढ़ें पूरी खबर)
2) DC vs KKR: Turning Point of the Match: आखिर कहां मैच हारी दिल्ली की टीम? VIDEO में देखें
विशाखापत्तनम में आज (3 अप्रैल) दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला खेला गया, जिसके KKR ने 106 रनों से अपने नाम किया। मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 272/7 बनाया। जवाब में दिल्ली की टीम बड़े स्कोर के दबाव में आकर पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 166 रनों पर ऑलआउट हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)
3) IPL 2024 Latest Points Table: DC vs KKR, मैच-16 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बोर्ड पर लगाए थे। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। सुनील नारायण और फिल सॉल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)
4) IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: DC vs KKR, मैच-16 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?
IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का 16वां मुकाबला 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बोर्ड पर लगाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
5) मार दिल्ली के गेंदबाजों को पड़ रही थी, सांसे SRH की अटकी हुई थी, KKR ने ठोक डाला IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल
IPL 2024 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच 3 अप्रैल को विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बोर्ड पर लगाए। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। एक पल ऐसा लग रहा रहा था कि कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल खड़ा कर सकती है। (पढ़ें पूरी खबर)
6) IPL 2024: जाने Angkrish Raghuvanshi के बारे में जिन्होंने DC के गेंदबाजों की विशाखापट्टनम में लगाई जमकर क्लास
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से युवा खिलाड़ी Angkrish Raghuvanshi ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)
7) मुंबई इंडियंस को छोड़ने का मन बना चुके हैं रोहित शर्मा, हमेशा के लिए तोड़ लेंगे फ्रेंचाइजी के साथ रिश्ता!
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है। अभी तक इस टूर्नामेंट में कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। मुंबई इंडियंस टीम की बात की जाए तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अभी तक उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने हार का सामना किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) Big Breaking: IPL 2024 के लिए फिट हुए सूर्यकुमार यादव, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेंगे अगला मैच…!
आईपीएल 2024 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में काफी ज्यादा निराशाजनक शुरूआत मिली है। मुंबई इंडियंस को अब तक अपने तीनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अनफिट रहने के चलते मुंबई इंडियंस के खेमे से नहीं जुड़े हैं। सूर्या इस वक्त NCA में रिहैब की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
9) IPL 2024: “देखो मां मैं उड़ सकता हूं….”- RCB के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद Mayank Yadav हुए इमोशनल
भारतीय युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) ने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू किया है। 21 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अब तक सिर्फ दो ही मैच खेले हैं, लेकिन अपनी तेज गति से सबको दीवाना बना दिया है। मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 की स्पीड से गेंद फेंकी थी। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए मयंक ने 156.7 की स्पीड से गेंद फेंकी, जो आईपीएल 2024 में सबसे तेज फेंकी गई गेंद है। (पढ़ें पूरी खबर)
10) IPL की चमक से दूर बल्लेबाज Karun Nair, सात समंदर पार क्रिकेट खेल रहे हैं इन दिनों
टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बना चुके Karun Nair अब गुमनाम है, जहां ये खिलाड़ी अब घरेलू क्रिकेट में खेलता हुआ नजर आता है। वहीं फैन्स का कहना है कि नायर के साथ गलत हुआ है और उन्हें टीम इंडिया से ज्यादा मौके मिलने चाहिए थे, तो कुछ फैन्स का कहना है कि नायर राजनीति का शिकार हुए अपने करियर में। वहीं अब ये बल्लेबाज IPL के बीच एक खास चीज की तैयारी कर रहा है नेट्स में और उसका वीडियो भी सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)
11) ऋषभ पंत पर लग सकता है बैन! इस गलती के चलते बीसीसीआई ने पूरी टीम पर ठोका लाखों का जुर्माना
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को बुधवार 3 अप्रैल की रात को दोहरा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम केकेआर के खिलाफ स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई है। यह गलती दिल्ली की टीम से आईपीएल 2024 में दूसरी बार हुई है, जिस वजह से कप्तान समेत पूरी टीम पर यह जुर्माना लगाया गया है। इसी के साथ ऋषभ पंत पर एक मैच के बैन का भी खतरा मंडराने लगा है।