IPL 2024 Latest Points Table: SRH vs CSK, Match-18 के बाद पॉइंट्स टेबल की ताजा स्थिति

IPL 2024 Latest Points Table: SRH vs CSK, मैच-18 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

सनराइजर्स हैदराबाद जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

SRH vs CSK (Photo Source: BCCI/IPL)
SRH vs CSK (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम ने 54 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे।

रचिन रवींद्र (12) और रूतुराज गायकवाड़ (26) दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। अंजिक्य रहाणे ने 30 गेंदों में 35 रन बनाए, शिवम दुबे ने 24 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं रवींद्र जडेजा ने 23 गेंदों में 31 रनों की नाबाद पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, पैट कमिंस, शाहबाज अहमद और जयदेव उनादकट ने 1-1 विकेट लिए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद को शानदार शुरूआत मिली थी। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई थी। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 37 रन और ट्रैविस हेड ने 24 गेंदों में 31 रन बनाए। एडन मार्करम ने 36 गेंदों में 50 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं शाहबाज अहमद (18), हेनरिक क्लासेन (10*) और नितिश कुमार रेड्डी (14*) ने अहम योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मोईन अली ने सर्वाधिक 2 विकेट लिया।

IPL 2024 Latest Points Table: मैच-18 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

सनराइजर्स हैदराबाद जीत के बाद 4 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स हार के बाद अब भी पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।

नंबर टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 कोलकाता नाइट राइडर्स 3 3 0 0 0 6 2.518
2 राजस्थान रॉयल्स 3 3 0 0 0 6 1.249
3 चेन्नई सुपर किंग्स 4 2 2 0 0 4 0.517
4 लखनऊ सुपर जायंट्स 3 2 1 0 0 4 0.483
5 सनराइजर्स हैदराबाद 4 2 2 0 0 4 0.409
6 पंजाब किंग्स 4 2 2 0 0 4 -0.220
7 गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 0 4 -0.580
8 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 4 1 3 0 0 2 -0.876
9 दिल्ली कैपिटल्स 4 1 3 0 0 2 -1.347
10 मुंबई इंडियंस 3 0 3 0 0 0 -1.423

close whatsapp