शतक लगाकर भी एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए विराट कोहली

IPL 2024: विराट के फैन शायद इस खबर को नहीं पढ़ पाएंगे, शतक बनाने के बाद भी ये अनचाहा रिकॉर्ड कर गए अपने नाम

विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 67 गेंदों में पूरा किया था अपना शतक।

Virat Kohli (Photo Source: IPL/BCCI)
Virat Kohli (Photo Source: IPL/BCCI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने IPL 2024 के 19वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शानदार शतक लगाया। RCB के लिए विराट की ये पारी किसी संजीवनी से कम नहीं थी क्योंकि उनकी इसी पारी के बदौलत बेंगलुरु की टीम राजस्थान के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब रही थी। विराट कोहली का आईपीएल 2024 में ये आठवां शतक है, जबकि आईपीएल 2024 में वह शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

शतक लगाने के साथ ही एक अनचाहा रिकार्ड अपने नाम कर गए विराट कोहली

हालांकि इस शतक के साथ ही विराट ने अपने नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड कर लिया, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। IPL के इतिहास में कोहली के नाम अब सबसे धीमा शतक (गेंद के लिहाज से) लगाने का रिकॉर्ड जुड़ गया है। दरअसल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने 67 गेंद में शतक लगाया, यह गेंद के लिहाज से आईपीएल का दूसरा सबसे धीमा शतक है।

इससे पहले मनीष पांडे ने 2009 में RCB के लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जस (सनराइजर्स हैदराबाद) के खिलाफ 67 गेंद में शतक लगाया था। उससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 66 गेंद में 2011 में शतक लगाया था। डेविड वॉर्नर ने केकेआर के खिलाफ 2010 में 66 गेंद में शतक लगाया था। वहीं जोस बटलर ने 2022 में मुंबई के खिलाफ 66 गेंद में शतक पूरा किया था।

सबसे धीमा IPL शतक (गेंदों के लिहाज से)

67 – मनीष पांडे (आरसीबी) बनाम डेक्कन चार्जर्स, सेंचुरियन, 2009
67 – विराट कोहली (आरसीबी) बनाम आरआर, जयपुर, 2024
66 – सचिन तेंदुलकर (एमआई) बनाम केटीके, मुंबई डब्ल्यूएस, 2011
66 – डेविड वार्नर (डीसी) बनाम केकेआर, दिल्ली, 2010

मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 183 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने जोस बटलर के शतकीय पारी के बदौलत 5 गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया। बटलर को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

close whatsapp