वहीं, अगर जयपुर में खेले गए इस मैच की बात करें तो आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए था, जो सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। नंबर चार पर सौरव चौहान आए, जो 6 गेंदों में 9 रन बना सके और नंबर पांच पर कैमरोन ग्रीन आए, जिन्होंने 6 गेंदों में पांच रन बनाए। विराट के अलावा इस मैच में RCB का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका और शायद इसी वजह से टीम 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई।
“IPL में भारतीय कोचों की जरूरत है, ताकि बुनियादी गलतियां ना हों”- RCB मैनेजमेंट से बोले इरफान पठान
RCB मैनेजमेंट से काफी ज्यादा नाखुश हैं इरफान पठान।
अद्यतन - Apr 7, 2024 10:53 am

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), ये वो आईपीएल फ्रेंचाइजी जिनसे हर सीजन टीम को काफी उम्मीदें रहती है, लेकिन टीम हर सीजन में खुद को और फैंस को निराश करती है। IPL 2024 में भी कहानी कुछ वैसी ही है, बेंगलुरु की टीम ने अब तक कुल पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें चार में हार का सामना करना पड़ा है। उनके इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए फैंस उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
RCB ने अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था, जहां बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने शतक जड़ा और टीम ने 183 रन बनाए, लेकिन बावजूद इसके टीम हार गई। टीम को मिली करारी हार के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आलोचना की है। इरफान पठान RCB मैनेजमेंट से काफी ज्यादा नाखुश हैं।
RCB मैनजमेंट से नाखुश हुए इरफान पठान
दरअसल RCB ने इस मैच के लिए लोकल एन्ड इन्फॉर्म क्रिकेटर महीपाल लोमरोर को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था। यहां तक कि वे राजस्थान के लिए खेलते हैं और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले हैं। उनको उस पिच और मैदान के बारे में अच्छे से पता था और वे फॉर्म में थे, लेकिन आरसीबी के मैनेजमेंट ने उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा, जबकि सौरव चौहान जैसे नए नए खिलाड़ी को इस मैच में मौका दिया।
पूर्व ऑलराउंडर इरफान ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “महीपाल लोमरोर घरेलू क्रिकेट में इसी पिच पर खेलते हैं और वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने कुछ फॉर्म भी दिखाई है। भारतीय कोचों को आईपीएल में शामिल होने की जरूरत है, ताकि ये बुनियादी गलतियां ना हों। यह तो केवल एक उदाहरण है।” लोमरोर ने बेंगलुरु के लिए इस सीजन दो मैच खेले और दोनों बेंगलुरु में ही खेले गए थे। दोनों ही मैच में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी।
Mahipal Lomror plays on this pitch in the domestic cricket n he wasn’t part of the playing 11. He has shown some form too. Indian coaches needs to get involve in the ipl so these basic mistakes doesn’t happen. This is just one example.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 6, 2024