जाने क्यों इयान बिशप ने विराट कोहली के RR के खिलाफ अर्धशतक की तारीफ करने के बाद फैन से माफी मांगी?
राजस्थान ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया था, और यह आरसीबी की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है।
अद्यतन - अप्रैल 7, 2024 8:31 अपराह्न

आईपीएल 2024 का 19वां मैच कल 6 अप्रैल को राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था। बता दें कि इस मैच के दौरान इंग्लिश कमेंट्री कर रहे वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप को एक क्रिकेट फैन से माफी मांगनी पड़ी है।
हुआ यूं कि आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैटिंग फ्रेंडली पिच पर 39 गेंदों में अपने अर्धशतक को पूरा किया। तो वहीं मुकाबले में 72 गेंदों में 113* रनों की नाबाद पारी खेली। दूसरी ओर, कोहली के अर्धशतक के बाद कमेंट्री कर रहे बिशप उनकी तारीफ करते हुए नजर आए, जो एक क्रिकेट फैन को बिल्कुल भी रास नहीं आया है।
बता दें कि बिशप द्वारा कोहली के अर्धशतक की तारीफ करने के बाद इस फैन ने एक्स पर इयान बिशप को टैग करते हुए लिखा- उन्होंने कहा कि सिर्फ 39 डिलीवरी। विराट के 50 रन पूरे करने के बाद किसी को उन्हें यह बताने की जरूरत है कि आईपीएल 50 नहीं बल्कि 20 ओवर का टूर्नामेंट है, मुझे पता है कि वे आपको बड़े खिलाड़ियों की प्रशंसा करने के लिए पैसे दे रहे हैं, लेकिन फिर भी बैटिंग ट्रैक पर 39 गेंदों में 50 रन को महज एक मजाक कहना है।
दूसरी ओर, इस फैन को जबाव देते हुए व माफी मांगते हुए बिशप अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखते हैं- मेरा विश्वास करो, मैं इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हूं कि इस प्रारूप में बल्लेबाजी क्या होती है। मैं शब्दों के चयन में गलत था। यह सिर्फ मुझ पर है। मैं कोई डेविल नहीं हूं, अभी तक नहीं। लेकिन आपके रिएक्शन के लिए शुक्रिया। इसकी तारीफ की गई।
देखें इयान बिशप की ये सोशल मीडिया पोस्ट
Believe you me, I am very aware of what batting in this format entails. I was inaccurate in my choice of words. That’s on me. I am not the devil,,,,,,not yet😊. But thanks for your feedback. It’s appreciated.
— Ian Raphael Bishop (@irbishi) April 6, 2024
दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में जानकारी दें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए हैं। तो वहींं इसके जबाव में राजस्थान ने इस टारगेट को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।