PBKS vs RR: Weather रिपोर्ट, पिच रिपोर्ट और मुल्लांपुर स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-27 के लिए
आईपीएल 2024 का 27वां मुकाबला 13 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 12, 2024 12:22 अपराह्न

आईपीएल 2024 का 27वां मुकाबला 13 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। यह लगातार दूसरा मैच होगा जब पंजाब की टीम अपने होमग्राउंड पर मुकाबला खेलेगी। पंजाब ने अपना पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था और वो मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था।
IPL 2024: PBKS vs RR: मुल्लांपुर की Pitch रिपोर्ट
दरअसल, मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में इस सीजन यह तीसरा IPL मुकाबला होगा, इससे पहले इस सीजन पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स और हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेला था। इस स्टेडियम में इससे पहले घरेलू मैच जैसे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खेले गए हैं। मुल्लांपुर की पिच पेसर्स और स्पिनर्स दोनों के लिए मददगार साबित रहती है। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
IPL 2024: PBKS vs SRH: मुल्लांपुर, मोहाली का Weather Report
13 अप्रैल को क्रिकेट मैच के लिए चंडीगढ़ का मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। मैच शुरू होने पर मोहाली में तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। मैच के अंत तक यह 24 से 18 डिग्री तक गिर जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आर्द्रता का प्रतिशत 21 से अधिक नहीं होगा। रात में यह 18-19 फीसदी रहेगा। AccuWeather के अनुसार, हवा की गुणवत्ता अच्छी रहेगी। फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।
PBKS vs SRH, Mullanpur International Stadium, Stats
- कुल मैच – 2
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता – 1
- दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता – 1
- पहली पारी का औसत स्कोर – 174
- हाईएस्ट टोटल – 182/9, सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा
PBKS vs RR Head to Head Records: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड
| खेले गए कुल मैच | 26 |
| पंजाब किंग्स ने जीते | 11 |
| राजस्थान रॉयल्स ने जीते | 15 |
| नो रिजल्ट | 0 |