IPL 2024: संजू सैमसन ने दिखाया अपना कमाल, लियम लिविंगस्टोन को बेहतरीन तरीके से किया रनआउट, देखें वीडियो
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2024 10:51 अपराह्न

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
राजस्थान रॉयल्स का यह फैसला सही साबित हुआ है और पंजाब किंग्स इस समय काफी खराब स्थिति में है। टीम के बल्लेबाज इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। वहीं मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने लियम लिविंगस्टोन को शानदार तरीके से रनआउट किया।
लियम लिविंगस्टोन ने अपनी टीम के लिए 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि, उन्हें महत्वपूर्ण समय पर अपना विकेट गंवाया। पंजाब की पारी के 18वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर आशुतोष शर्मा ने काफी अच्छा शॉट खेला और वो एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन लियम लिविंगस्टोन दूसरा रन भी लेना चाहते थे और वो उसके लिए भागे।
इतनी देर में आशुतोष ने लियम लिविंगस्टोन को दूसरा रन लेने के लिए मना किया, लेकिन इंग्लिश खिलाड़ी ज्यादा आगे आ गए थे। लेकिन वो तुरंत पीछे मुड़े और क्रीज पर वापस आने की कोशिश करने लगे। तभी संजू सैमसन ने गेंद को पकड़कर लियम लिविंगस्टोन को जबरदस्त तरीके से रनआउट कर दिया।
ये रहा वीडियो:
https://twitter.com/DeepanshuMeena5/status/1779170853369831735?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1779170853369831735%7Ctwgr%5Eae9c0d33385636bbf5cc4e8ad830dd92ac3bc27c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcricket-live-feeds%2Fipl-2024-match-27-punjab-kings-vs-rajasthan-royals-live-updates-commentary-news-and-more%2F
एक बार फिर चमके आशुतोष शर्मा
बता दें, पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। टीम की ओर से युवा खिलाड़ी आशुतोष शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 16 गेंद में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 31 रनों की तूफानी पारी खेली। आशुतोष शर्मा के अलावा जितेश शर्मा ने 29 रनों का योगदान दिया।
राजस्थान की ओर से आवेश खान ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट झटके। केशव महाराज ने भी जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए। राजस्थान रॉयल्स को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 148 रन बनाने होंगे।