Shikhar Dhawan Injury: चोट की वजह से शिखर धवन हुए IPL से बाहर

Shikhar Dhawan Injury: IPL 2024 से बाहर हो सकते हैं शिखर धवन, चोट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

इंजरी के चलते धवन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे।

Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)
Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)

IPL 2024 के बीच में पंजाब किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान शिखर धवन चोट की वजह से कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं। धवन लगभग 7 से 10 के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने की जानकारी कोच संजय बांगर ने राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद दी है। आपको बता दें कि, धवन के बाहर होने के बाद RR के खिलाफ मैच में सैम करन ने पंजाब की कप्तानी की थी।

हालांकि इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से अपने नाम किया। संजय बांगर ने बताया कि धवन को कंधे में चोट लगी है जिस वजह से वह कुछ मैच मिस करेंगे। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय बांगर ने कहा “उनके कंधे में चोट है, इसलिए उनके कम से कम कुछ दिनों तक बाहर रहने की संभावना है। अनुभवी सलामी बल्लेबाज के साथ शिखर जैसा खिलाड़ी, जिसके पास ऐसे विकेटों पर खेलने का अनुभव है, उनका रहना काफी अहम हो जाता है।”

Shikhar Dhawan Injury: अगले कुछ मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं शिखर धवन

आपको बता दें कि, अगर शिखर धवन हफ्ते के लिए बाहर होते हैं तो वह कम से कम दो मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंजाब किंग्स का अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 अप्रैल को है, वहीं उसके बाद वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम 21 अप्रैल को एक मुकाबला खेलेंगे। अगर तब तक धवन नहीं फिट हो पाते हैं तो वह 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाला मैच भी मिस कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह पंजाब किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

अंत में संजय बांगर ने यह भी कहा कि, “हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वह इलाज के बाद कितनी तेजी से रिकवर हो पाते हैं। फिलहाल, ऐसा लगता है कि वह कम से कम सात-दस दिनों के लिए मैदान से बाहर हो सकते हैं।”

अगर इस सीजन आईपीएल में धवन के प्रदर्शन की बात करें तो वो अब तक का सफर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 5 पारियों में 152 रनों के साथ टीम के हाइएस्ट स्कोरर है। उन्होंने ये रन 125.61 के स्ट्राइक रेट और 30.40 के औसत के साथ बनाए हैं।

close whatsapp