IPL 2024: Match 33, PBKS vs MI Match Prediction – पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस के बीच आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा?
आईपीएल अंक तालिका में पंजाब किंग्स सातवें स्थान पर है जबकि मुंबई इंडियंस आठवें स्थान पर है।
अद्यतन - अप्रैल 17, 2024 12:12 अपराह्न

IPL 2024: Match 33, PBKS vs MI Match Prediction: आईपीएल 2024 का 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में 18 अप्रैल को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पंजाब किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके घर वानखेड़े में 20 रन से हराया था। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ने 6-6 मुकाबले आईपीएल 2024 के इस 17वें सीजन में खेले हैं और दोनों ने समान 2-2 मैच जीते और 4-4 मैच हारे हैं। IPL Points Table 2024 में पंजाब किंग्स सांतवें और मुंबई इंडियंस आठवें स्थान पर है।
अपने 7वें मैच में दोनों टीमें जोरदार वापसी करने की और जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में ऊपर आने की कोशिश करेगी। पंजाब किंग्स फिलहाल बल्लेबाजी में थोड़ी संघर्ष कर रही है लेकिन मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज फिलहाल पंजाब किंग्स से बेहतर है। उन्होंने अपने पिछले मुकाबले बल्लेबाजी के दम पर ही जीते हैं। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन ये सारे बल्लेबाज रेड हॉट फॉर्म में हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को एक कमबैक मैच का इंतजार है।
PBKS vs MI Match Details
Punjab Kings vs Mumbai Indians, Match 33, IPL 2024
Venue: Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur, Chandigarh
Date & Time: Wednesday, April 18, 7:30 PM IST
Telecast & Streaming Details: Star Sports Network and JioCinema
Punjab vs Mumbai: Mullanpur Stadium Pitch Report (मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच आज कैसे रहेगी?) :
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन इसी आईपीएल में हुआ है। इस मैदान पर अभी तक तीन मैच हुए हैं जिसमें से दो हाई स्कोरिंग मुकाबले रहे हैं। इस मैच में भी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम आसानी से 180 रनों तक पहुंच सकती है। हालांकि पावरप्ले के दौरान तेज गेंदबाजों के लिए पिच में मदद रहती है। हालांकि यहां के पिच को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फैंस को एक और हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
यह भए पढ़ें: PBKS vs MI Head to Head Records in IPL
PBKS vs MI: Probable Playing XIs: (आज के मैच के लिए पंजाब और मुंबई की प्लेइंग 11 क्या होगी) :
पंजाब किंग्स (PBKS):
जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायड़े, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा
मुंबई इंडियंस (MI):
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल
PBKS vs MI Probable Best Performers (पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस मैच में कौन सबसे ज्यादा रन बनाएगा?):
संभावित बेस्ट बल्लेबाज
रोहित शर्मा:

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में हमें रोहित शर्मा का रेड हॉट फॉर्म देखने को मिला था। उन्होंने CSK के खिलाफ शतक जड़ा था, हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। लेकिन जिस तरह से रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे साफ पता चलता है की वह आगामी मैच में गेंदबाजों को धोने वाले हैं।
पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस मैच में कौन सबसे ज्यादा विकेट लेगा? :
संभावित बेस्ट गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह :

मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में कमाल करते दिख सकते हैं। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज फॉर्म में नहीं हैं, ऐसे में बुमराह के यॉर्कर और नई गेंद के साथ विकेट लेने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें- PBKS vs MI Dream 11 Prediction for IPL Match 33