IPL 2024: रिकी पोंटिंग ने GT के खिलाफ मैच से पहले ही DC टीम की योजना को लेकर खोल दी बड़ी पोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: रिकी पोंटिंग ने GT के खिलाफ मैच से पहले ही DC टीम की योजना को लेकर खोल दी बड़ी पोल

आज यानी 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार मुकाबला खेला जाएगा।

Rishabh Pant Ricky Ponting (Photo Source: X/Twitter)
Rishabh Pant Ricky Ponting (Photo Source: X/Twitter)

आज यानी 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार मुकाबला खेला जाएगा। अभी तक आईपीएल 2024 में ऐसे कई मैच हुए हैं जिसमें टीमों ने 20 ओवर में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ 20 ओवर में 287 रन बनाए थे जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए थे। इस सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड बनते हुए देखे गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी राजस्थान के खिलाफ 223 रन बनाए जबकि रॉयल्स ने 224 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

अभी तक आईपीएल 2024 में 31 मैच खेले गए हैं जिसमें तीन बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक पारी में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं और इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद भी पहले स्थान पर ही है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने दो-दो बार इस शानदार उपलब्धि को हासिल किया है जबकि पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स ने 200 रनों का आंकड़ा इस सीजन में एक-एक बार पार किया हुआ है।

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि इस मैच में भी दिल्ली टीम गुजरात के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहेगी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रिकी पोंटिंग ने यह खुलासा किया।

इस आईपीएल में जो आक्रामक बल्लेबाजी करेगा वही सीजन जीतेगा: रिकी पोंटिंग

NDTV Sports के मुताबिक रिकी पोंटिंग ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि खेल वही जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने कुछ बड़े स्कोर बनाए हुए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी हमारे खिलाफ 272 रनों का स्कोर बनाया था। मुझे लगता है कि इंपैक्ट खिलाड़ी का नियम टीम के लिए बल्लेबाजी लाइनअप में काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। पिछली रात में ट्रेविस हेड ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी।

आप ऐसी बल्लेबाजी तब तक नहीं कर सकते जब तक आपके अंदर यह आत्मविश्वास ना हो की टीम में ऐसे भी बल्लेबाज है जो नीचे आकर आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं। जैसे हमने बिग बैश लीग ऑस्ट्रेलिया में देखा है कि जिनकी गेंदबाजी काफी डिफेंसिव होती है वही टीम जीतती है लेकिन आईपीएल में नियम काफी अलग है और इसी वजह से वो टीमें यहां अच्छा प्रदर्शन कर रही है जिनका बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत है।

मुझे लगता है कि इस आईपीएल सीजन को वही टीम जीतेगी जो आक्रामक बल्लेबाजी करेगी ना कि वो जिनका गेंदबाजी लाइनअप डिफेंसिव होगा।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?