मार्कस हैरिस की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से Leicestershire काफी अच्छी स्थिति में है
मार्कस हैरिस ने डर्बीशायर के खिलाफ खेले जा रहे शानदार मैच के खेल के पहले दिन काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 147 गेंदों में 77* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
अद्यतन - Apr 20, 2024 5:47 pm

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस इस समय इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन दो में भाग ले रहे हैं। वो इस शानदार टूर्नामेंट में Leicestershire की ओर से खेल रहे हैं। मार्कस हैरिस ने डर्बीशायर के खिलाफ खेले जा रहे शानदार मैच के खेल के पहले दिन काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 147 गेंदों में 77* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
बता दें, डर्बीशायर के कप्तान डेविड लॉयड ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक काफी खराब रहा है। भले ही खेल के पहले दिन डर्बीशायर ने Leicestershire के तीन विकेट गिरा दिए हो लेकिन मार्कस हैरिस ने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली। मार्कस हैरिस की किस्मत भी इस मैच में काफी अच्छी रही और दो बार उनके कैच छूटे।
जब मार्कस हैरिस दो रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब ब्लेयर टिकनर की गेंद पर Wayne Madsen ने उनका कैच छोड़ा। हालांकि इसके बाद शानदार सलामी बल्लेबाज ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला। लेकिन जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 26 रन पर थे तब Madsen ने फिर से उनका कैच छोड़ा। इसके बाद Madsen ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी टीम के लिए शानदार अर्धशतक जड़ा।
यही नहीं मेजबान ने ऋषि पटेल का भी कैच छोड़ा। ऋषि पटेल ने इस मैच में 36 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। जब हैरिस 44 रन पर थे तब बारिश शुरू हो गई थी। हालांकि जब मैच फिर से शुरू हुआ तब Leicestershire के बल्लेबाज ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 77* रनों की पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक Leicestershire ने दो विकेट खोकर 176 रन बनाए
पहले दिन का खेल खत्म होने तक Leicestershire ने 48.2 ओवर्स में दो विकेट खोकर 176 रन बनाए। मार्कस हैरिस के अलावा कप्तान लुईस हिल ने भी 44 रनों की नाबाद पारी खेली। मेजबान की ओर से टिकनर और Sam Conners ने 1-1 विकेट झटका।
Leicestershire का प्रदर्शन हमेशा ही घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और इस मैच को भी टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। उनके पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं जो इस मैच में अपनी छाप छोड़ सकते हैं।