RR vs MI: मुंबई की सफल रणनीति के बाद भी कैसे राजस्थान ने जीत लिया मैच? डिटेल में पढ़ें
राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 183 रन बनाए और नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया।
अद्यतन - अप्रैल 23, 2024 12:19 पूर्वाह्न

RR vs MI: आज आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडिंस के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 179 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 183 रन बनाए और नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया। राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की विस्फोटक साझेदारी के बदौलत यह जीत दर्ज की है और टीम की इस सीजन में यह सातवीं जीत है।
RR vs MI: क्या था मैच का टर्निंग पॉइंट?
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए मैच वहां पलट सकता था जब पीयूष चावला ने जोस बटलर का विकेट लिया था। बटलर के जाने के बाद सबको लगा की अब रनों की रफ्तार धीमी नजर होती जाएगी, लेकिन हुआ इसका उल्टा। बटलर के आउट होते ही यशस्वी जायसवाल गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे।
यशस्वी जायसवाल इस मैच में दमदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया, जायसवाल ने इसके लिए 31 गेंदों का सहारा लिया। जब जायसवाल ने अपना फिफ्टी पूरा कर लिया था तब मुंबई इंडियंस के पास उन्हें आउट करने का सुनहरा मौका मिला था, लेकिन नेहाल वढेरा ने कैच छोड़कर वो मौका गंवा दिया। उसके बाद जायसवाल तूफ़ानी पारी खेलने लगे। उन्होंने आईपीएल 2024 का पहला शतक भी इस मैच में ठोका है। यशस्वी ने 59 गेंदों में सैकड़ा लगाया जो उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है।
एक ओर जहां मुंबई ने सोचा की बटलर के विकेट के बाद सब उनके कंट्रोल में आ जाएगा, वहीं यशस्वी ने सारे मेहनत पर पारी फेर दिया। संजू सैमसन और जायसवाल ने विकेट गिरने नहीं दिया और दूसरे विकेट के लिए एक बेहद ही शानदार और अटूट साझेदारी बना डाली जिसने मैच का रुख राजस्थान की तरफ ना सिर्फ किया बल्कि उन्हें जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस की खराब फील्डिंग मैच में हार का कारण बनी।