आग लगी पड़ी है MI टीम की बस्ती में, लेकिन रोहित शर्मा तो मस्त हैं अपनी मस्ती में
फैन्स के साथ लगातार नए-नए पोस्ट शेयर कर रहे हैं रोहित शर्मा।
अद्यतन - Apr 24, 2024 3:31 pm

इन दिनों MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी ही मस्ती में मस्त हैं, जिसके नजारे कई बार मैदान में और मैदान से बाहर भी देखने को मिले हैं। साथ ही ये खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा एक्टिव है, इसी कड़ी में हिटमैन ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
हार रही है हार्दिक की कप्तानी में MI टीम
रोहित शर्मा की जगह MI टीम के कप्तान बने हार्दिक पांड्या लगातार अपनी कप्तानी में फेल हो रहे हैं, साथ ही वो गेंद और बल्ले से भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई टीम अंक तालिका पर 7वें स्थान पर है, जहां इस टीम ने अभी तक कुल 8 मैच खेले हैं। जिसमें से ये टीम सिर्फ 3 मैच ही जीत पाई है और 5 मैच हारी है, ऐसे में आगे की डगर पांड्या की टीम के लिए काफी ज्यादा मुश्किल होती जा रही है अब।
MI टीम हारे या जीते, रोहित शर्मा तो अपनी दुनिया में मस्त हैं
*फैन्स के साथ लगातार नए-नए पोस्ट शेयर कर रहे हैं रोहित शर्मा।
*इसी कड़ी में MI की हार के बाद हिटमैन ने अपनी 2 तस्वीरें की पोस्ट।
*इन तस्वीरों में हिटमैन नजर आ रहे हैं काफी खुश, पहन रखी है अतरंगी शर्ट।
*अब हिटमैन 27 अप्रैल के दिन दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए आएंगे नजर।
रोहित शर्मा की नई तस्वीरें आप लोग भी देख लो
दिल्ली पहुंच गए हैं अगले मैच के लिए हिटमैन
रोहित ने बनाए हैं टीम के लिए अभी तक सबसे ज्यादा रन
वहीं अभी तक हुए 8 मैचों में मुंबई टीम की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, जहां हिटमैन ने अभी तक 8 मैचों में 303 रन बनाए हैं। तो तिलक वर्मा ने 273 रन बनाए हैं अपनी टीम के लिए, वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या सुपर फ्लॉप साबित हो रहे हैं बल्लेबाजी और गेंदबाजी में। हार्दिक ने अभी तक 151 रन ही बनाए हैं, तो गेंदबाजी में उनके खाते में सिर्फ 4 विकेट हैं।