एक दम CHILL कप्तान हैं Sanju Samson, मैच के बाद बड़े भाई की तरह ध्रुव से करते दिखे बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक दम CHILL कप्तान हैं Sanju Samson, मैच के बाद बड़े भाई की तरह ध्रुव से करते दिखे बात

Dhruv Jurel ने की कप्तान Sanju Samson से अपनी पारी को लेकर बात।

Sanju Samson And Dhruv Jurel (Image Credit- Instagram)
Sanju Samson And Dhruv Jurel (Image Credit- Instagram)

इन दिनों Sanju Samson के सितारे बुलंदियों पर हैं, एक तरफ उनकी कप्तानी में राजस्थान टीम का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है तो दूसरी तरफ खुद संजू बल्लेबाजी में कमाल कर रहे हैं। साथ ही ये कप्तान अपने जूनियर खिलाड़ियों के साथ बड़े भाई की तरह रहता है और इसका एक नजारा मैच के बाद देखने को मिला।

RR के लिए Sanju Samson ने बनाए अभी तक सबसे ज्यादा रन

जी हां, IPL 2024 में अभी तक Sanju Samson ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं अपनी टीम के लिए, साथ ही ये खिलाड़ी धीरे-धीरे ऑरेंज कैप की तरफ बढ़ रहा है। संजू ने अभी तक खेले गए 9 मैचों में कुल 385 रन बनाए हैं, साथ ही इस दौरान कप्तान साहब के बल्ले से कुल 4 अर्धशतक भी निकले हैं। ऐसे में संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर रही है और अब बाकी काम कप्तान रोहित के साथ-साथ सेलेक्टर्स को करना है।

 Dhruv Jurel ने बताई Sanju Samson को अपने ‘मन की बात’

*Dhruv Jurel ने की कप्तान Sanju Samson से अपनी पारी को लेकर बात।
*टीम को मैच जीताना है और अच्छा करना है, ये मेरा टारगेट था- ध्रुव जुरेल।
*जुरेल ने कहा की- बल्लेबाजी के दौरान संजू भईया आपने ने मेरे काफी मदद की।
*पापा के सामने अर्धशतक जड़कर मुझे काफी ज्यादा ही अच्छा लग रहा है- ध्रुव

Sanju Samson और Dhruv Jurel की बातचीत का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

मैच के बीच से दोनों बल्लेबाजों की एक तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

अगले मैच में राजस्थान टीम को मिलेगी कड़ी टक्कर

लगातार जीत अपने नाम कर रही राजस्थान टीम को अगले मैच में कड़ी टक्कर मिलने वाली है, जहां इस मैच में RR टीम के सामने गजब की बल्लेबाजी कर रही SRH टीम होगी। वहीं ये मुकाबला 2 मई के दिन खेला जाएगा, जो हैदराबाद के मैदान पर शाम 7:30 बजे शुरू होगा। साथ ही इस मैच का फैन्स भी काफी इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले आज SRH टीम CSK के खिलाफ चेन्नई में मैच खेलने उतरेगी और ये मैच भी देखने लायक होने वाला है।

close whatsapp