इतने ज्यादा टेंशन में रहते हैं अब कप्तान हार्दिक पांड्या, उनको खुद नहीं पता वो कहां चल रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

इतने ज्यादा टेंशन में रहते हैं अब कप्तान हार्दिक पांड्या, उनको खुद नहीं पता वो कहां चल रहे हैं

दिल्ली के खिलाफ हुए मैच के बीच से हार्दिक पांड्या की कुछ तस्वीरें हुई वायरल।

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

जब से हार्दिक पांड्या MI टीम में लौटकर आए हैं, तब से उनके अच्छे दिन चले गए हैं। जहां उनकी कप्तानी में MI टीम लगातार मैच हार रही है और फैन्स का गुस्सा अब पांड्या के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा है। जिसे चलते पांड्या अब टेंशन में रहने लगे हैं और दिल्ली के खिलाफ हुए मैच के दौरान पांड्या को परेशान होते हुए सभी ने LIVE देखा।

दिल्ली से काफी करीबी मैच हार गई मुंबई टीम

कल मुंबई टीम का सामना दिल्ली से हुआ था, इस दौरान एक बार फिर से हर बार की तरह दोनों टीमों ने रनों की बारिश कर दी। पहले खेलते हुए दिल्ली टीम ने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट के नुकसान पर 257 ठोक दिए, उसके जवाब में मुंबई टीम ने भी दमदार प्रदर्शन किया था। लेकिन हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम 247 रन ही बना पाई और दिल्ली ने ये मैच 10 रनों से जीत लिया।

कप्तान हार्दिक पांड्या मैदान पर होश में नहीं रहते

*दिल्ली के खिलाफ हुए मैच के बीच से हार्दिक पांड्या की कुछ तस्वीरें हुई वायरल।
*तस्वीरों में कप्तान हार्दिक किसी से बात करते कुछ समझाने का प्रयास कर रहे थे।
*पांड्या को नहीं पता था वो कहां चल रहे हैं, ऐसे में वो जा कर Stumps से टकरा गए।
*इन तस्वीरों ने ये साफ दिखा दिया है की हार्दिक इन दिनों काफी टेंशन में चल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई कप्तान हार्दिक पांड्या की तस्वीरें

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

रोहित और पंत की यारी है सबसे ज्यादा प्यारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

मुंबई टीम के लिए आगे की डगर हुई मुश्किल

जी हां, मुंबई टीम के लिए अब आगे की डगर काफी मुश्किल हो गई है, जहां ये टीम राजस्थान और दिल्ली से लगातार मैच हारी है। वहीं अब तक पांड्या की कप्तानी में इस टीम ने कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ 3 में जीत मिली है और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है, MI टीम ने आखिरी बार साल 2020 में खिताब जीता था।

close whatsapp