IPL 2024: DC के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले श्रेयस अय्यर ने बताया कि उन्हें खेलने के लिए क्या चीज प्रेरित करती है - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: DC के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले श्रेयस अय्यर ने बताया कि उन्हें खेलने के लिए क्या चीज प्रेरित करती है

आज कोलकाता का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होने वाला है। 

Shreyas Iyer (Image Credit- IPL/X)
Shreyas Iyer (Image Credit- IPL/X)

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन जारी IPL 2024 में ठीक-ठाक रहा है। टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने पांच में जीत हासिल की है, तो तीन मैचों में केकेआर को हार का भी सामना करना पड़ा है।

KKR फिलहाल आईपीएल 2024 की पाॅइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है। तो वहीं अब वह जारी टूर्नामेंट में अपने अगले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करने वाली है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच आज 29 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले केकेआर टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है। अय्यर ने बताया है कि मैच में उन्हें कौनसी चीज खेलने के लिए प्रेरित करती है।

श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि केकेआर के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले स्टार स्पोर्टस ने श्रेयस की एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में श्रेयस अय्यर ने कहा- मैंने यह पहले भी कहा है कि जब आप दूसरी ओर होते हैं तो आपके पेट में तितलियाँ उड़ती रहती हैं। आप हमेशा भीड़ और हालात के बारे में सोचते रहते हैं कि क्या होगा।

जब मैं मैच खेलने के लिए मैदान पर कदम रखता हूं तो मैं एकदम ब्लैंक हो जाता हूं। इसका मतलब है कि आप फैंस को चीयर करते हुए देख सकते हैं, आप उन्हें सुन सकते हैं। एक बार उस जोन में जाने के बाद, आपके लिए कुछ भी मायने नहीं रखता है।

लेकिन जब आप चौका या छक्का मारते हैं तो फैंस शोर मचाने लगते हैं। इसके बाद बल्लेबाज अपने फ्लो में होता है। इसके बाद हमें लगता है कि हमें छक्का मारना चाहिए, क्योंकि यह हमें ऊर्जा देता है, जो मुझे पसंद है। इसके बाद फैंस आपका नाम लेकर चैंट लगाने लगते हैं। यही एक चीज है जो मुझे खेलने के लिए प्रेरित करती है।

close whatsapp