क्या विराट कोहली आपको वर्ल्ड कप जिताएंगे: मैथ्यू हेडन - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या विराट कोहली आपको वर्ल्ड कप जिताएंगे: मैथ्यू हेडन

2 जून से शुरू हो रहा है टी20 वर्ल्ड कप 2024

Virat Kohli and Matthew Hayden (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli and Matthew Hayden (Image Credit- Twitter X)

आगामी T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन हो चुका है। बता दें कि इसको लेकर आज 30 अप्रैल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर की है।

दूसरी ओर, टीम की घोषणा के बाद इस बात को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है कि क्या भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप जीत पाएगी या नहीं। बता दें कि भारत साल 2013 के बाद से कोई भी आसीसी ट्राॅफी नहीं जीत पाई है, जबकि टी20 वर्ल्ड कप को भारत ने पहले सीजन में साल 2007 में जीता था।

साथ ही इस टी20 वर्ल्ड कप टीम को लेकर अब क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है कि क्या ये टीम वर्ल्ड कप जीत पाएगी? क्रिकेट पंडित और पूर्व खिलाड़ी इस बात को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। तो वहीं अब इस लिस्ट में नया नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) का जुड़ गया है। हेडन का कहना है कि क्या आपको विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 वर्ल्ड कप जिताएंगे?

विराट कोहली को लेकर मैथ्यू हेडन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में मैथ्यू हेडन ने कहा- यह इस मसले के बीच एक बड़ी और प्राथमिक चर्चा है। क्या वो वह खिलाड़ी है जो आपको वर्ल्ड कप जिताएगा? मेरा मतलब, उनका प्रदर्शन आखिरी वर्ल्ड कप में कमाल का रहा था। तो मेरे लिए चुनौती ये है कि उसका अनुभव बनाम युवा जोश है, जो ये वर्ल्ड कप खेलने के लिए आवश्यक है।

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड-

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

रिजर्व खिलाड़ी: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

close whatsapp