IPL 2024: जसप्रीत बुमराह ने फिर से Purple Cap पर किया कब्जा, Orange Cap की ताजा सूची में नहीं हुआ कोई बदलाव
पर्पल कैप की ताजा सूची में जसप्रीत बुमराह 17 विकेट के साथ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।
अद्यतन - मई 3, 2024 11:26 अपराह्न

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हराया। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं पर्पल कैप की ताजा सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापस से पहले पायदान पर आ गए हैं, और टॉप-5 में सुनील नारायण की एंट्री हुई है।
ऑरेंज कैप की ताजा सूची में टॉप पर बरकरार है रुतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ऑरेंज कैप की ताजा सूची में 10 मैचों में 509 रनों के साथ अब भी पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली (500) दूसरे और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी साई सुदर्शन (418) तीसरे स्थान पर है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग (409) चौथे स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (406) सूची में पांचवें स्थान पर है।
| नंबर | बल्लेबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | रुतुराज गायकवाड़ | CSK | 509 | 10 | 347 | 63.63 | 108 | 146.69 | 53 | 15 | 1 | 4 |
| 2 | विराट कोहली | RCB | 500 | 10 | 339 | 71.43 | 113 | 147.49 | 46 | 20 | 1 | 4 |
| 3 | साई सुदर्शन | GT | 418 | 10 | 308 | 46.44 | 84 | 135.71 | 43 | 9 | — | 2 |
| 4 | रियान पराग | RR | 409 | 10 | 257 | 58.43 | 84 | 159.14 | 30 | 25 | — | 4 |
| 5 | केएल राहुल | LSG | 406 | 10 | 284 | 40.6 | 82 | 142.96 | 37 | 15 | — | 3 |
जसप्रीत बुमराह फिर से टॉप पर पहुंचे
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3.5 ओवरों में 18 रन देकर 3 विकेट लिया। बुमराह पर्पल कैप की ताजा सूची में 11 मैचों में 17 विकेट के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन 8 मैचों में 15 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है।
सीएसके खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान (14) तीसरे और पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल (14) चौथे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी सुनील नारायण ने आज मुंबई के खिलाफ 4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिया। 10 मैचों में वह 13 विकेट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
| नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | जसप्रीत बुमराह | MI | 17 | 11 | 43.5 | 5/21 | 263 | 16.12 | 6.25 | 274 | — | 1 |
| 2 | टी नटराजन | SRH | 15 | 8 | 32 | 4/19 | 192 | 19.13 | 8.97 | 287 | 1 | — |
| 3 | मुस्तफिजुर रहमान | CSK | 14 | 9 | 34.2 | 4/29 | 206 | 22.71 | 9.26 | 318 | 1 | — |
| 4 | हर्षल पटेल | PBKS | 14 | 10 | 33 | 3/15 | 198 | 24.14 | 10.24 | 338 | — | — |
| 5 | सुनील नारायण | KKR | 13 | 10 | 40 | 2/22 | 240 | 20.69 | 6.73 | 269 | — | — |