अपने कप्तान की कैसे इज्जत की जाती है, ये LSG को राजस्थान रॉयल्स से सीखना चाहिए
RR टीम ने सोशल मीडिया पर कप्तान संजू का एक खास वीडियो किया पोस्ट।
अद्यतन - May 10, 2024 4:10 pm

कप्तान संजू सैमसन सालों से राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ हैं, वहीं संजू की कप्तानी में टीम साल 2022 का फाइनल भी खेल चुकी है। साथ ही इस सीजन भी ये टीम दमदार प्रदर्शन कर रही है, जिसे देखते हुए प्लेऑफ में भी जाना टीम का पक्का है। ऐसे में टीम मालिक अपने कप्तान का काफी सम्मान करते हैं और LSG टीम के मालिक को भी सीख लेने चाहिए।
काफी समय से पहले स्थान पर थी राजस्थान रॉयल्स टीम
जी हां, इस सीजन संजू की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है, वहीं अंक तालिका पर ये टीम काफी समय तक पहले स्थान पर भी थी। लेकिन KKR टीम पहले स्थान पर है और RR दूसरे स्थान पर आ चुकी है, साथ ही संजू की सेना का सामना अब 12 मई को चेन्नई टीम से होने जा रहा है।
राजस्थान रॉयल्स का ये वीडियो LSG टीम मालिक के लिए सीख की तरह है
*RR टीम ने सोशल मीडिया पर कप्तान संजू का एक खास वीडियो किया पोस्ट।
*वीडियो में एक कलाकार ने संजू का नया और पुराना अवतार जोड़ा है।
*ये वीडियो देख राजस्थान रॉयल्स टीम के फैन्स हुए काफी ज्यादा ही खुश।
*इस वीडियो से LSG टीम को सीखना चाहिए, कप्तान को कैसे रखा जाता है।
कप्तान संजू का ये खास वीडियो शेयर किया है राजस्थान रॉयल्स ने
हर कोई करता है कप्तान साहब की जमकर तारीफ
IPL के बाद टी20 वर्ल्ड कप की बारी है
IPL के तुरंंत बाद ही T20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो जाएगा, जिसके लिए टीम इंडिया में इस बार संजू सैमसन का भी चयन हुआ है। साथ ही खुद संजू IPL में गजब लय में नजर आए हैं, ऐसे में इस खिलाड़ी के फैन्स काफी ज्यादा उत्साहित हैं और वो संजू को टीम इंडिया की जर्सी में भी देखने के लिए बेकरार हो रहे हैं। टीम इंडिया का पहला मैच 5 जून का आयरलैंड से होगा और फिर 9 जून को भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी और इस के मैच अमेरिका में होंगे।