रोहित शर्मा KKR के ड्रेसिंग रूम में

खबर पक्की है! IPL 2025 में KKR के लिए खेलेंगे रोहित शर्मा, ये तस्वीरें दे रहे हैं चीख-चीख कर गवाही

KKR के ड्रेसिंग रूम में कोलकाता के प्लेयर से बातचीत करते हुए नजर आए रोहित शर्मा।

Rohit Sharma in KKR dressing room (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma in KKR dressing room (Photo Source: X/Twitter)

हाल ही में सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ था, जिसे KKR ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। उस वीडियो में रोहित ने नायर से कहा था कि, ये मेरा लास्ट है, इसको सुनने बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिया था कि, हिटमैन अब अगले साल MI के साथ नहीं रहेंगे। हालांकि थोड़ी ही देर बाद उस वीडियो को डिलीट कर दिया गया।

ये वायरल वीडियो वाला मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि, रोहित शर्मा के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस तस्वीरें KKR vs MI मैच से पहले के हैं जिसमें रोहित कोलकाता के ड्रेसिंग में रूम में जाकर टीम के प्लेयर्स से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस के बीच एक बार फिर से कयासों के दौर शुरू हो चुके हैं।

रोहित शर्मा का एक और वीडियो हुआ आग की तरह वायरल

आपको बता दें कि KKR के ड्रेसिंग रूम में रोहित कोलकाता के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर के अलावा कुछ अन्य सदस्य और खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते नजर आए। अभिषेक नायर के अलावा बॉलिंग कोच भरत अरुण, बल्लेबाज मनीष पांडे, गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और विकेटकीपर केएस भरत मौजूद थे।

इस वीडियो और उससे पहले केकेआर ने डिलीट की गई वीडियो के बाद कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा एमआई का साथ अगले सीजन से छोड़ सकते हैं और केकेआर में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन आयोजित होगा और टीमों को फिर से बनाया जाएगा। खिलाड़ियों के पास मौका होगा कि वे अपनी टीमों के साथ बने रह सकते हैं और चाहें तो खुद को टीम से दूर रख सकते हैं। हालांकि, जिस तरह का बर्ताव एमआई ने रोहित शर्मा के साथ किया है उससे कोई भी खुश नहीं है। ऐसे में काफी हद तक संभव है कि वो अगले साल किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिखें।

close whatsapp